BSE NSE Nifty Today शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत , निफ़्टी 220 पॉइंट बढ़त में

0
365
BSE NSE Nifty Today
BSE NSE Nifty Today

BSE NSE Nifty Today शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत , निफ़्टी 220 पॉइंट बढ़त में

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

BSE NSE Nifty Today : बजट से पहले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में अच्छी मजबूती है।(BSE NSE Nifty Today)  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 700 अंक बढ़कर 57,990 पर पहुंच गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 220 अंक ऊपर 17320 के आसपास कारोबार कर रहा है। आज आईटी कंपनियों के शेयर्स में तेजी है। सेंसेक्स 30 शेयर्स में 26 बढ़त में और 4 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

Nifty के 50 शेयर्स में से 46 बढ़त में

BSE NSE Nifty Today
BSE NSE Nifty Today

इससे पहले आज एश्यिाई बाजारों में तेजी के बीच Sensex 645 पॉइंट्स बढ़कर 57,845 पर खुला था। (BSE NSE Nifty Today) पहले घंटे में इसने 57,950 का ऊपरी और 57,746 का निचला स्तर बनाया। Nifty के 50 शेयर्स में से 46 बढ़त में और 4 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। आज लिस्टेड कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 264.37 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जबकि आखिरी कारोबारी सेशन में शुक्रवार को यह 261.23 लाख करोड़ रुपए था।

इन शेयरों पर रहेगा फोकस

BSE NSE Nifty Today
BSE NSE Nifty Today

आज कारोबार के दौरान रिलायंस, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल, एनटीपीसी, ब्रिटानिला, डॉ रेड्डीज, कोटक महिंद्रा बैक, एलएंडटी, सुजलॉन और एनटीपीसी जैसे शेयरों पर फोकस रहेगा।(BSE NSE Nifty Today) वहीं आज बीपीसीएल, इंडियन आॅयल, टाटा मोटर्स, यूपीएल, डीएलएफ, अजंता फार्मा, सन फार्मा, एक्साइड, शिपिंग कॉरपोरेशन, यूको बैंक और जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस समेत सौ से अधिक कंपनियों के नतीजे आएंगे। आज एजीएस ट्रांजैक्ट टेक के शेयरों की लिस्टिंग है।

इस आईपीओ का साइज 680 करोड़ रुपये है और यह 7.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। निफ्टी के मिडकैप, फाइनेंशियल, बैंकिंग और नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Also Read : RSMSSB APRO Recruitment 2022 एपीआरओ पदों पर भर्ती, 14 फरवरी तक आवेदन
Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE