Branch Ground in Subhash Colony शाखा ग्राउंड बचाने के लिए मेयर से मिले लोग

0
792
Branch Ground in Subhash Colony
Branch Ground in Subhash Colony

प्रवीण वालिया, करनाल:

Branch Ground in Subhash Colony : सुभाष कॉलोनी में शाखा ग्राउंड को बचाने की मुहिम यहां के निवासियों ने फिर से तेज कर दी है। कालोनी के लोग आज एकत्र होकर मेयर के निवास पर उन्हें मिले। लोगों ने मेयर को बताया कि रोहतक के जीजा माता सेवा न्यास की गतिविधियां बीच में रुक गई थी अब फिर से यहां की जमीन को हथियाने के लिए वे सक्रिय हो गए हैं। इसलिए वह इसमें कॉलोनी के लोगों की मदद करें। (Branch Ground in Subhash Colony)

वे किसी भी सूरत में ग्राउंड के भू भाग पर किसी तरह का निर्माण नहीं होने देंगे। पहले ही इसके आधे हिस्से में मूक बधीर बच्चों का स्कूल बना दिया था,जबकि वह शहर से बाहर कही भी निगम की जगह में बनाया जा सकता था। इस आधे बचे ग्राउंड को भी अब भू माफिया हथियाने की जुगत में है।

सुभाष कालोनी के समाज सेवी ईश्वर मित्र ने मेयर को बताया कि यह ग्राउंड उनकी कालोनी के अलावा इंदिरा कालोनी, चौधरी कालोनी, इंदिरा नगर, एमआईटीसी कालोनी,सदर बाजार ,चमन गार्डन के लोगों के लिए एक इम्यूनिटी बैंक की तरह है।

पेड़-पौधों से मिलती है आक्सीजन Branch Ground in Subhash Colony

ग्राउंड में उगी हरी घास व हरे भरे पेड़ों से लोगों को भरपूर आक्सीजन मिलती है, जिससे उनकी रोग प्रति रोधक क्षमता बढ़ती है। कॉलोनी को बने 60 वर्ष से अधिक हो गए प्रशासन कोई पार्क तो बना नही पाया, आनन फानन में सरकार से जुड़े लोगों के प्रभाव से एक न्यास को देने की करवाई में तत्परता दिखा रहा है। हालांकि मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कॉलोनी के लोगों को उनका साथ देने का आश्वासन तो दिया है लेकिन फिर भी कॉलोनी के लोग आशंकित है। इसलिए यहां के लोग डीसी से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद लेकर जाने वाले हैं।

लोगों ने कहा कि पहले ही कोविड ओमीक्रोन जैसी बीमारियां लोगों का जीना दूभर किए हुए हैं आॅक्सीजन की कमी से मौतें हो रही है, घातक बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं ऊपर से इस ग्राउंड के हरे भरे पेड़ों को काटकर सरकार के लोग क्यों मौत के सौदागर बनना चाहते हैं। इस समय इस ग्राउंड में पिछले 3 साल से हॉकी की लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय स्तर की टीम तैयार हो रही है।

कॉलोनी के प्रधान ने रखा अपना मत Branch Ground in Subhash Colony

कॉलोनी के प्रधान जसवीर सिंह वड़ैच ने कहा कि यह मैदान सुभाष कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अस्मिता का सवाल है। हमें इसे बचाने के लिए हाई कोर्ट भी जाना पड़ा तो जाएंगे लेकिन यह किसी संस्था का कार्यालय वह छात्रावास नहीं बनने देंगे। (Branch Ground in Subhash Colony)  गत वर्ष 2020 में चंडीगढ़ से उक्त वर्णित न्यास को जमीन देने की प्लानिंग की गई थी नगर निगम में भी पत्राचार हुआ। 500 वर्ग गज जमीन देने की बात की जा रही है जबकि यह ग्राउंड महिला कालेज की मिल्कियत है। इस ग्राउंड की जमीन को किसी भी संस्था को देना व बेचना गैरकानूनी भी है। सरकार के लोग इस पूरे ग्राउंड को ही हड़पना चाहते हैं।

लोग इस ग्राउंड में सुबह-शाम सैर करते हैं बैडमिंटन खेलते हैं ,हॉकी की टीमें हॉकी खेलती हैं। कॉलोनी के लोग मिलकर वृक्षारोपण करते हैं ताकि वातावरण शुद्ध रहे। लोगों ने करोना काल में पेड़ों के महत्व को भलीभांति समझ रखा है लेकिन सरकार के लोग यह बात क्यों नहीं समझ पा रहे है। मेयर से मिलने वाले लोगों में कॉलोनी के पूर्व प्रधान एसएम कुमार ,योगेश सरदाना , रोजी धवन , शीतल, सपना सेठी, सुमन खन्ना, निर्मल रानी, रीना राणा ,सुमित्रा चौधरी, रचना गुप्ता, अनिता चौधरी ,करण कुमार पसरिचा ,संतोष चौहान ,कंवल कौर भाटिया,योगेश सरदाना ,रविता लूथरा ,शारदा राणा, बलजीत सिंह ,उषा अरोड़ा ,देवेंद्र अरोड़ा ,जसकरण वीर सिंह वड़ैच ,जितेंद्र कुमार रवि कुमार ,शिक्षाविद नीरू सरदाना सहित अन्य कई लोग शामिल थे।

आज सुबह सुभाष कालोनी वासियों की शाखा ग्राउंड के संदर्भ में महापौर श्रीमती रेणू बाला गुप्ता के निवास स्थान पर मीटिंग हुई। जिसमें कालोनीवासियों ने प्राथमिकता के साथ मुद्दे को रेणु बाला के समक्ष रखा एवं उनके समर्थन की मांग की।

Also Read : Share Market Today Update आज हफ्ते के आखरी दिन शेयर बाजार ने की वापसी सेंसेक्स 450 पॉइंट बढ़त में

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE