कैथल : भाजपा की तिरंगा यात्रा मात्र लोगों के बीच जाने का था षडयंत्र : संयुक्त किसान मोर्चो

0
272

मनोज वर्मा, कैथल :
यदि केन्द्र की मोदी सरकार ने तुरंत तीनों काले कानून रद्द नहीं किए, एम एस पी को लिखित में गारंटी देने समेत किसानों की अन्य मांगें नहीं मानी तो, केन्द्रीय संयुक्त किसान मोर्चा भाजपा सरकार के खिलाफ आगे संघर्ष का जो भी आहवान करेगा जिला कैथल संयुक्त किसान मोर्चा उसको हर प्रकार से सफल बनाएगा। उसके लिए चाहे कोई भी कुबार्नी क्यों न देनी पडे। यह चेतावनी भाजपा जजपा सरकार को जिला संयुक्त किसान मोर्चे ने आयोजित किए गए जवाहर पार्क में किसान स्वतंत्रता संग्राम दिवस के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए भरत सिंह बैनीवाल, जय प्रकाश शास्त्री, ओम प्रकाश ढांडा, विक्रम ककसाना, युवा प्रदेशाध्यक्ष बी के यू व कामरेड प्रेमचंद ने दी। उक्त नेताओं ने आज की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया व आज की यात्रा में सभी किसान संगठनों, सर्वजात सर्वखाप महापंचायत कैथल, किसान सभा, सीटू व खेती बचाओ देश बचाओ समे विभिन्न संगठनों जैसे मंडी आढती एसोसिएशन व अंबेडकर सभा के हजारों किसानों, मजदूरों, छात्रों, छोटे दुकानदारों, आढतियों व महिलाओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम देश की आजादी में शहीद हुए शहीदों और किसान आंदोलन में शहादत देने वालों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्वांजलि दी गई। उसके उपरांत दोपहर 12 बजे जवाहर पार्क से पैदल, बाईकों, ट्रैक्टरों और गाडियों पर तिरंगे झंडे लगाकर तिरंगा यात्रा रवाना हुई। यह तिरंगा यात्रा जवाहर पार्क से पेहवा चौक, जाट स्कूल, रेलवे फाटक, छोटू राम चौक, नया बस स्टैंड से भगत ङ्क्षसह स्मारक भगत सिंह कालौनी पर देश भक्ति के नारे व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुुची। छोटू राम चौक पर छोटू राम की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया व भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण करके तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए सतपाल दिल्लों वाली, बलवान पाई, सुखपाल कुलतारण, अनिल नंबरदार, सुरजीत बैनीवाल व ईश्म तंवर ने भाजपा की तिरंगा यात्रा को मात्र लोगों के बीच में जाने का षडयंत्र बताया। जो यात्रा में दिहाडी देकर मनरेगा व र्इंट भटटों से लाए गए मजदूर व ट्रेक्टर थे। तिरंगा यात्रा को चरण सिंह मोठसरा, रोशन मोठसरा, बिल्लू मोठसरा कुलतारण, ओम प्रकाश करोडा, सोहन पुनिया, जगत सिंह पुनिया, सोना देवी तितरम, पुणीर्मा छात्र नेत्री, रामकली जांगडा, रामफल भानपुरा, बीरबल सरपंच कैलरम, रामफल भानपुरा, संदीप भाल माणस, राजेश काला रामणा, श्याम लाल मंडी प्रधान,सतपाल संगतपुरा, जयपाल प्यौदा, रामफल नौच, सतपाल आनंद, अजमेर व नरेश सीटू ने भी संबोधित किया।

SHARE