भाजपा की जान व शान है भाजपा युवा मोर्चा: महीपाल ढांडा

0
403
भाजपा की जान व शान है भाजपा युवा मोर्चा: महीपाल ढांडा
भाजपा की जान व शान है भाजपा युवा मोर्चा: महीपाल ढांडा

आज समाज डिजिटल, पानीपत:

पानीपत (BJP Yuva Morcha Panipat) आजादी के अमृत महोत्सव व नव मतदाता अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलविंद्र सिंह आर्य के नेतृत्व में गुरुवार को नवनियुक्त आईटी छात्रों द्वारा बाइक रैली आयोजित की गई। बाइक रैली को पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली सिवाह स्थित नये बस अड्डे से शुरू होकर पानीपत लघु सचिवालय प्रांगण स्थित शहीदी स्मारक में सम्पन्न हुई। विधायक महीपाल ढांडा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की जान व शान है।

 

भाजपा की जान व शान है भाजपा युवा मोर्चा: महीपाल ढांडा
भाजपा की जान व शान है भाजपा युवा मोर्चा: महीपाल ढांडा

सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया गया। बाइक रैली में भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलविंद्र सिंह आर्य, प्रदेश से महेंद्र प्रताप, जिला महामंत्री कपिल राणा, उपाध्यक्ष बलिंद्र हुड्डा, अतर सिंह, सचिव नीरज बिंझौल, काकू मलिक, पवन मालपुर, कृष्णा प्रताप, मंथन शर्मा, दीपक, डॉ. श्रीचंद, मीडिया प्रभारी मनोज बठला सहित आईटी के छात्रों ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के समापन पर शहीदी स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

 

भाजपा की जान व शान है भाजपा युवा मोर्चा: महीपाल ढांडा
भाजपा की जान व शान है भाजपा युवा मोर्चा: महीपाल ढांडा

 

ये भी पढ़ें : रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज 

ये भी पढ़ें : ‘Cop Universe’ पर रोहित शेट्टी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक तस्वीर शेयर की

ये भी पढ़ें : रनवे 34 फिल्म रिलीज होने से पहले नए प्रोजेक्ट का एलान किया फिल्म भोला का

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE