लाइव हिन्दुस्तान,कोलकाता। केंद्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनाने के बाद भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया। उन्होंने सरकार बनने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में एनआरसी से संबंधित सेमिनार को संबोधित किया। उन्होंने पश्चिम के कोलकाता में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को 2014 में 2 सीट और आज 18 सीट मिली है। इसका अर्थ यह है कि करीब ढाई करोड़ बंगाल की जनता ने भाजपा के कमल के निशान पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल में लगातार हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया। उनके सपने के बारे में कहा कि बंगाल के सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज सच हुआ। उन्होंने नारा दिया था- एक निशान, एक विधान और एक प्रधान। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद उनका सपना सच हुआ। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि एनआरसी पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई शरणार्थी बाहर नहीं जाएगा। जो हिन्दू, सिख और ईसाई शरणार्थी भारत आए हैं, उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भारत आए शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना ही होगा और इस दिशा में हमें एनआरसी भी लागू करना होगा। उन्होंने ममता सरकार पर घुसपैठिए को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा राजनीतिक स्वार्थ के चलते किया जा रहा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.