दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने ठंड में की पानी की बौछारें

0
271
BJP Workers Protest in Delhi

आज समाज डिजिटल, BJP Workers Protest in Delhi : दिल्ली में एमसीडी चुनाव में स्प्ष्ट बहुमत तो आम आदमी पार्टी को मिल गया लेकिन अब दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा  (BJP) के बीच मुकाबला चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने 6 जनवरी को एमसीडी हाउस में हुई झड़प के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के समर्थक भी सड़क पर उतर आए।  आप समर्थकों ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने आप तथा उसके संयोजक केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सदन में 6 जनवरी को जो कुछ हुआ, अत्यंत शर्मनाक है। (Delhi Latest News)

आप पार्षदों ने महिलाओं समेत भाजपा पार्षदों पर हमला किया। हम आप की गुंडागर्दी का जवाब देने के लिए तैयार हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चंदगीराम अखाड़ा से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया। यह जगह केजरीवाल के सरकारी आवास से कुछ ही दूरी पर है। 

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आप पार्षदों ने निगम के सदन में शोर-शराबा किया और एल्डरमैन (सदस्यों) को शपथ लेने से रोककर संविधान का अपमान किया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नव निर्वाचित सदन की शुक्रवार को हुई पहली बैठक हंगामेदार रही।

आप पार्षदों ने उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 (एल्डरमैन) सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध किया। इसे आप और भाजपा के सदस्य आपस में भिड़ गए, उन्होंने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और धक्कामुक्की की। इस वजह से सदन की बैठक को महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराए बिना ही स्थगित कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें : टीचर ने डांटा तो 6 साल के नाबालिग ने चला दी गोली, हालत गंभीर

ये भी पढ़ें : जोशीमठ के 600 घरों में आ चुकी दरारें, प्रशासन की ओर से बचाव कार्यों में आई तेजी

ये भी पढ़ें : जोशीमठ मामला : क्या चारधाम की यात्रा होगी या 2023 में नहीं होंगे बद्रीनाथ जी के दर्शन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE