देश में भाजपा 2047 तक राज करेगी, 2024 के चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार : वेदपाल

0
345
BJP will rule the country till 2047 fully prepared for 2024 elections: Vedpal

प्रवीण वालिया, करनाल :

  • कहा – कांग्रेस अब पूरी तरह से समाप्ति के कगार पर
  • भाजपा में दलालों और भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से समाप्ति के कगार पर आ चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब भारत देश कांग्रेस से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के परिदृष्य से कांग्रेस की उपस्थिति सूक्ष्म हो जाएगी। इन चुनावों में भाजपा के लिए मैदान विपक्ष वि हीन रहेगा। देश के लोगों को विपक्ष पर से भरोसा खत्म हो चुका है। वह आज अपने जन्म दिन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 2047 तक तक सत्ता में रहने का फुल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है । भाजपा 2019 के चुनावों के बाद ही 2024 के चुनावों के चुनाव मोड में आ चुकी थी। भाजपा का पन्ना प्रमुख और पन्ने के तहत पचास कार्यकर्ता रात दिन काम करते हैं।

भाजपा में दलालों और भ्रष्ट लोगों के लिए जगह नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा में दलालों और भ्रष्ट लोगों के लिए जगह नहीं है। ऐसे नेताओं का संगठन साथ नहीं देता है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले आठ सालों में जितना काम हुआ है उतना 70 सालों में नही हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ग्रह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नढ्डा की अगुवाई में भाजपा पूरे प्रदेश में जीत का परचम फहराएगी। प्रदेश में अगला चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी का कोई वजूद नहीं है। प्रदेश के महामंत्री वेद ने कहा कि यहां प्रधानमंत्री भी अपने आपको कार्यकर्ता समझाता है। यही भाजपा की जीत का रहस्य है। हमारे यहां व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरि है। हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद और राष्ट्र का उत्थान है। भाजपा की अपनी संस्कृति है। भाजपा एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय की बात करती है। उन्होंने करनाल की चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर हजारों करोड़ के विकास कार्य हुए है। भाजपा में भ्रष्ट कितना भी ताकतवर क्यों न हो वह जरूर सलाखों के भीतर जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी टीम बेहतर काम कर रही है। संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमैल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने प्रदेश में मंडल स्तर तक के नेताओं से संवाद किया। इससे सभी अपने आपको ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं

ये भी पढ़ें : डॉ. ओपी यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए क्षेत्र में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें : कृष्णा विद्या मंदिर स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस पर धूमधाम से मनाया

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE