त्रिदेव के माध्यम से भाजपा आएंगी तीसरी बार सत्ता में : शिक्षा मंत्री कंवरपाल

0
210
BJP will come to power for third time through Tridev
BJP will come to power for third time through Tridev

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी जगाधरी विधानसभा का त्रिदेव सम्मेलन जगाधरी की शिबूमल मक्खन धर्मशाला जगाधरी में आयोजित हुआ। त्रिदेव सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र,पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू,सांसद रत्नलाल कटारिया,जिला प्रभारी डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच,अम्बाला विधायक आसीम गोयल,जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा,जिला विस्तारक राममेहर कुंडू,संगठन मंत्री रविंद्र राजू,भाजपा नेत्री बंतो कटारिया,मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग,अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष कल्याण सिंह,भाजपा नेता निश्चल चौधरी ,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन पूरी तरह से सक्रिय है और आज त्रिदेव सम्मेलन में उमड़ी भीड़ इसकी मजबूती को बखूबी दर्शा रही है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि भाजपा सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सत्ता में आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही भाजपा सरकार राष्ट्र सेवा में लगी हुई है और लगातार मोदी सरकार व मनोहर सरकार मजबूत निर्णय लेकर हरियाणा प्रदेश व पूरे भारत देश को मजबूत करने में लगी हुई है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा के सरकारी विद्यालयो को सीबीएसई से एफिलेटेड किया गया है। सुपर 100 स्कीम को बढ़ाकर सुपर 600 कर दिया गया है। हरियाणा में वनों के क्षेत्र लगातार बढाया जा रहा है ,हरियाणा सरकार की परिवार पहचान पत्र के माध्यम से योजनाओं को लागू किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर बुढापा पैंशन अपने आप लग जाएगी ,18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा। जरूरतमंद जिन परिवारों की आय ₹180000 रुपये वार्षिक से कम है उनका आयुष्मान गोल्डन कार्ड अपने आप ही बन जाएगा।

त्रिदेव को जीत के लिए तीन मंत्र बताए

शिक्षा मंत्री कौवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह ताकत भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा सरकार को मिली है। भाजपा सरकार ने अगर परमाणु विस्फोट किया तो वह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही कर पाई है क्योंकि कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके भाजपा को सत्ता में लेकर आए फिर भाजपा के नेताओं ने मजबूत निर्णय लिए हैं। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा, मेरा पानी मेरी विरासत, भावांतर भरपाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि अनेकों योजनाएं चल रही है। जिससे किसानों को अत्याधिक लाभ हो रहा है,भाजपा संगठन मंत्री रविंदर राजू ने भाजपा त्रिदेव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा संगठन सबसे महत्वपूर्ण है,कार्यकर्ताओ के त्याग, बलिदान व मेहनत से भाजपा आज सत्ता में है। भाजपा संगठन मंत्री ने त्रिदेव को जीत के लिए तीन मंत्र बताए 1.मेरा बूथ सबसे मजबूत 2.बूथ जीता चुनाव जीता 3.पहले मतदान फिर जलपान,भाजपा त्रिदेव कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर चुनाव के वक्त नागरिकों से अनूरोध कर ज्यादा से ज्यादा वोट पोल करवानी है,नुक्कड़ जनसभा करे,भाजपा के कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर प्रचार करे,भाजपा कार्यकर्ता लगातार अपडेट रहे,आम जनता के कार्य करवाए व उनसे वार्तालाप रखें।

सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलजुल कर करें कार्य

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने त्रिदेव सम्मेलन में आए सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ पालको,बूथ अध्यक्षों, बीएलए 2 का स्वागत करते हुए कहा कि आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सभी 240 बूथो से 54 शक्ति केन्द्र प्रमुख,240बूथ पालक, 240बूथ अध्यक्ष, 240 बीएलए 2 ने शामिल होकर भाजपा संगठन की मजबूती का परिचय दिया है। भाजपा जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बताया कि संगठन की एकता में ही सब की जीत है। हमारा संगठन जितना एक होकर कार्य करेगा उसका मुकाबला अन्य कोई भी विपक्षी दल नहीं कर सकता ,इसलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें यही त्रिदेव सम्मेलन की सफलता है। अम्बाला सिटी भाजपा विधायक आसीम गोयल ने कहा कि भाजपा त्रिदेव ,भाजपा संगठन की रीड़ की हड्डी है,संगठन का विस्तार व विकास कार्यकर्ता के माध्यम से होता है। भाजपा के पुराने समय 2 सांसदो से बढ़कर आज भाजपा के 300 से ज्यादा सांसद है,पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को बूथ पालक,सक्रिय कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ता को बीएल2 बनाया गया है। भाजपा सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा कि भारत माता की जय बोलने वाली एकमात्र राष्ट्रीय सोच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी है। बीजेपी को कोई सत्ता से बेदखल नही कर सकता,पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,भारत की ताकत भाजपा राज में बढ़ रही है।

इस दौरान ये सभी उपस्थित

इस दौरान जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच,जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ,सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, डिप्टी सीनियर मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान ,शिवकुमार लेदी, प्रियंक शर्मा ,सीमा गुलाटी ,बलविंदर मुजाफत,विजय सिंगला ,जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, सतीश चौपाल,प्रदुम्न सिंह लाड्डी,अशोक मेंहदीरत्ता, कर्मसिंह, कुनाल भारद्वाज, पीयूष गोगियान, कपिल मित्तल, राहुल गढी बंजारा, कंवरसिंह देवधर सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : केन्द्र के सहयोग से प्रदेश के सभी खंडो में खोले जाएगे 238 पीएमश्री स्कूल : शिक्षा मंत्री कवरपाल

ये भी पढ़ें : जंगम जोगी परंपरा को जिंदा रख रहे युवा कलाकार

ये भी पढ़ें : आरपीएस स्कूल में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र को मिल रही है अब शिल्प और लोक कला केंद्र के रूप में पहचान

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE