BJP State President Omprakash Dhankhar : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किया भाजपा जिला यमुनानगर कार्यालय यमुना कमल का उद्घाटन

0
137
शुभ त्योहार अक्षय तृतीया,ईद व भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जिला यमुनानगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन
शुभ त्योहार अक्षय तृतीया,ईद व भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जिला यमुनानगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Aaj Samaj, (आज समाज),BJP State President Omprakash Dhankhar,प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर : भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड द्वारा जगाधरी के हुड्डा सेक्टर 17 में प्लाट नम्बर 1पी में भाजपा के नवनिर्मित ज़िला कार्यालय यमुना कमल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, हरियाणा सरकार शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच,मेयर मदन चौहान, चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद सहित भाजपा के नेतागण पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भाजपा कार्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए लिए 5 ‘क’ अर्थात् कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कोष तथा कार्यशैली जरूरी होते हैं। लेकिन भाजपा के 6 क जरूरी हैं और छठा क है कमल । जिला यमुनानगर का यह कार्यालय अपने आप में अद्भुत है। इसके एक तरफ गुरु का मंदिर गुरु द्वारा और दूसरी तरफ शिक्षा का मंदिर और बीच में एक सेवा का मंदिर हमारा कार्यालय यमुना कमल स्थित है ।

कार्यालय कार्यकर्त्ता के लिए होता है कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

हरियाणा के सभी 22 जिलों में भाजपा कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। कमल हमारी प्रेरणा का कुञ्ज हैं और इससे प्रेरणा ले कर कार्यकर्त्ता कार्यालय से योजना बना कर लोगों के घर घर पहुंचेंगे और योजनाओं का लाभ उन्हें दिलवाने का काम करेंगे। कार्यालय कार्यकर्त्ता के लिए कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु होता है। पहले कहावत थी प्यासा कुंए के पास जाता था लेकिन अब हमने वो कहावत बदल दी है। अब कुआ प्यासे के पास जाता है और उसकी दुःख तकलीफ दूर करता है। थैलिसिमियां के रोगी को 2500 रुपए महिना पेंशन,आयुष्मान भारत,जीवन ज्योति बीमा योजना,सड़क बीमा योजना,व्यापारी सम्मान योजना ,किसान मानधन योजना,परिवार पहचान पत्र योजना, चिरायु आरोग्य कार्ड जैसी सैकड़ों योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवा कर उनको सशक्त करने का काम भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने कहा भाजपा कार्यालय कार्यकर्त्ताओं के लिए संस्कार का मन्दिर तो है ही उसके साथ एक सेवा का मन्दिर भी है। इस कार्यालय से भाजपा कार्यकर्त्ता विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेकर समाज हित में कार्य करेंगे और सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने कहा कि सेवा और संस्कार के साथ कार्यालय कार्यकर्त्ता के लिए व्यक्तित्व विकास का केंद्र भी होगा । भाजपा का यह कार्यालय संगठन की तरह पारिवारिक आत्मीयता से पूर्ण होगा । कार्यालय कार्यकर्त्ता को सकारात्मक ऊर्जा देता है, व्यवहार सिखाता है और जीवन की दिशा देता है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का लक्ष्य देश सेवा सर्वप्रथम है इन्हीं ओजस्वी और तेजस्वी कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी इस मुक़ाम पर पहुँची हैं I

अन्त्योदय के मूल मन्त्र पर चलकर भाजपा सरकार कर रही है अंतिम व्यक्ति का विकास : स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का कार्य करने में कार्यालय की अहम भूमिका रहेगी I केंद्र सरकार के लगभग 9 साल व हरियाणा सरकार के लगभग 8 वर्ष 6माह के शासन की उपलब्धियों व भाजपा संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता इस पार्टी कार्यालय के माध्यम से करेंगें,हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू का भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना कमल के नाम से जो राजनैतिक विश्वविद्यालय का आज उद्घाटन किया गया है उससे भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीति की शिक्षा मिलेगी।

कार्यालय से कार्यकर्त्ता कमल लेकर जाएगा और कमल खिलाकर देश और प्रदेश में कमल के प्रचार और प्रसार का कार्य करेगा ।कार्यकर्ताओं के संस्कार का यह मंदिर कार्यकर्ताओं के लिए भगवान के मंदिर से कम नहीं है। भाजपा ज़िला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच ने कहा कि जिला यमुनानगर के जगाधरी की इस पवित्र भूमि पर बना यह कार्यालय अटल कमल सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को विचार और व्यवहार सिखाने की पाठशाला है। कार्यकर्ताओं के मंदिर यानि कार्यालय से कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में और अधिक सुधार होगा और कार्यकर्त्ता एक नए जोश और उत्साह के साथ पार्टी के कार्य को आगे बढाकर संगठन का विस्तार करेंगे।

इस दौरान ये सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री रविंदर राजू ,स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ,भाजपा जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच, नगर निगम मेयर मदन चौहान, चेयरपर्सन रोजीमलिक आनंद, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, विपुल गर्ग, जगदीश धीमान, भाजपा के पार्षद गण, जिला व प्रदेश पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें : Chairperson Renu Bhatia : आत्म रक्षा के लिए स्वयं को बनाना होगा मजबूत:रेनू भाटिया

यह भी पढ़ें : Eid-ul-Fitr : करनाल में मनाई गई ईद उल फितर, हजारों हाथों ने मांगी दुआ

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE