BJP Star Campaigners UP List भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

0
389
BJP Star Campaigners UP List
BJP Star Campaigners UP List

BJP Star Campaigners UP List

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

BJP Star Campaigners UP List : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा हो गई है।(BJP Star Campaigners UP List)  इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा सहित जेपी एस राठौर और भोला सिंह का नाम शामिल है। यहां उल्लेखनीय बात यह है कि इस सूची में कहीं भी पूर्व में स्टार प्रचारक रहे मेनका गांधी और वरुण गांधी के नामों को स्थान नहीं मिला है। इसके अलावा गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का भी नाम सूची से गायब है। यह बात दीगर है कि चुनाव आयोग ने अभी 23 जवनरी तक रैलियों पर रोक लगा रखी है।

मेनका और वरुण के नाम पर सवाल BJP Star Campaigners UP List 

मेनका गांधी और वरुण गांधी के नामों का स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। राजनीतिक गलियारों में इन नामों के अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।(BJP Star Campaigners UP List) कुछ का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव की कमान इस बार प्रियंका गांधी के हाथों में है। प्रियंका गांधी के संबंधों की बात की जाए तो मेनका और वरुण गांधी से अच्छे हैं। इस वजह से चुनाव के समय अलटी-पलटी के कयास लगना भी गलत नहीं है। अब तक चूंकि सीएम कैंडीडेट के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसलिए चर्चा जोर पकड़ रही है कि इन नामों पर भी विचार हो सकता है, लेकिन राजनीति अनिश्चिताओं का खेल है। कुछ भी कयास लगाना गलत और सही हो सकता है।

ये नाम हैं शामिल  

  1. नरेंद्र मोदी
  2. जे.पी नड्डा
  3. राजनाथ सिंह
  4.  अमित शाह
  5.  नीतिन गडकरी
  6.  स्वतत्र देव सिंह
  7. धर्मेंद्र प्रधान
  8. योगी आदित्यनाथ
  9.  राधामोहन सिंह
  10. मुख्तार अब्बास नकवी
  11.  स्मृति ईरानी
  12.  केशव प्रसाद मौर्य
  13.  दिनेश शर्मा
  14.  संजीव बलियान
  15.  जसंवत सैनी
  16.  अशोक कटारिया
  17.  हेमा मालिनी
  18.  सुरेंद्र नागर
  19.  जनरल बीके सिंह
  20.  चौधरी भूपेंद्र सिंह
  21.  बीएल वर्मा
  22.  राजवीर सिंह
  23.  एसपी सिंह बघेल
  24.  निरंजन ज्योति
  25.  कान्ता करदम
  26.  रजनीकांत महेश्वरी
  27.  मोहित बेनीवाल
  28. धर्मेद्र कश्यप
  29.  जेपीएस राठौर
  30.  भोला सिंह खटिक

Also read : Kullu Accident News जेसीबी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE