हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू लोकप्रिय मुख्यमंत्री

0
132
BJP Protest Rally In Shimla

आज समाज डिजिटल, शिमला (BJP Protest Rally In Shimla) : प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा जिला शिमला ने सोमवार को यहां आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार , भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, जिला अध्यक्ष विजय परमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद और रवि मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रैली को‌ संबेधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। जब से उन्होंने सत्ता संभाली है तब से केवल संस्थानों पर ताले लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहला बजट अभी पेश नहीं हुआ, पर सरकार का हाल ऐसा लग रहा है कि सरकार का अंतिम वर्ष चल रहा है। जनता सड़कों पर है और लोगों में आक्रोश और निराशा का माहौल है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 साल से उन्होंने हिमाचल प्रदेश में इतना निराशा का माहौल नहीं देखा। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर 2022 को हुआ और 12 दिसंबर से इस सरकार ने बदला-बदली के साथ काम करना शुरू कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने सोचा कि यह अनुचित कार्य सरकार से गलती से हो गया है, लेकिन जब सरकार से बात की तो यह देखा कि सरकार ने सोच-समझकर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक षड्यंत्रकारी सरकार कार्य कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि सरकार के एडवाइजर कौन है। आज प्रदेश में 620 से अधिक सरकारी संस्थान बंद हो चुके हैं। 19 डिग्री कॉलेज बंद कर दिए हैं और 286 स्कूल बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सारे संस्थानों को गरीबों के हक में खोला था।

इस कांग्रेस सरकार ने संस्थानों को बंद कर दिया। इसका मतलब यह सरकार गरीबों के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है। हिमाचल एक छोटा सा प्रदेश है और यहां एक उप मुख्यमंत्री बनने की क्या आवश्यकता पड़ गई। उन्होंने कहा कि शायद इसी का नाम सरकार के लिए व्यवस्था परिवर्तन है‌।

मुख्यमंत्री अपने साथी मित्रों को कैबिनेट रैंक की पोस्ट देने के मग्न है और इनकी पार्टी के नेता अभी अपनी पोस्टिंग के इंतजार में ही हैं। आक्रोश रैली में कुसुम सदरेट, कर्ण नंदा, प्यार सिंह, डेजी ठाकुर, राजेश शारदा, जितेंद्र बोटका, दिनेश ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

यह भी पढ़ें : पर्वतारोहण एवं घुमक्कड़ी के शौकीनों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना हिमाचल

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सीएम से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित

यह भी पढ़ें : पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को वर्दी के लिए मिलेगी 600 रुपये की राशि : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने IGMC में 30.90 करोड़ रुपए से निर्मित बहुमंजिला ट्रॉमा ब्लॉक का किया लोकार्पण

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE