यमुनानगर : किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा के कार्यक्रम रद्द

0
330
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
 यमुनानगर में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला कार्यकर्ता मीटिंग लेने की सूचना किसानों को मिली। जहां पर किसानों का धरना लगातार टोल प्लाजा पर चल रहा है। उससे कुछ दूरी पर बिंदल हवाई अड्डे पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दोपहर का खाने और गांव खानपुर के सरपंच के घर चाय का प्रोग्राम था।  इसकी सूचना मिलने पर सभी किसान साथी टोल प्लाजा पर इकट्ठे हो गए और इन दोनों प्रोग्राम के विरोध की तैयारी कर ली। प्रशासन ने किसानों के गुस्से को देखते हुए दोनों प्रोग्राम कैंसिल करवाएं। उसके बाद सुभाष बराला की रेस्ट हाउस में कार्यकर्ता मीटिंग थी सयुंक्त मोर्चे ने फैसला लिया कि कार्यकर्ता मीटिंग का विरोध नहीं होगा। पब्लिक मीटिंग का और उद्घाटन समारोह का विरोध किया जाएगा। 4 बजे सूचना मिली थी कि जिमखाना क्लब में भी बीजेपी का प्रोग्राम है। जिसका हम पूरे जोर तरीके से सयुंक्त मोर्चा विरोध करेगा। लेकिन सूचना मिली है कि प्रशासन ने उसको भी रद्द कर दिया, और कल 2 तारीख को बीजेपी कार्यालय में सुबह 10 बजे सुभाष बराला का कार्यक्रम रखा है। जिसका किसान मोर्चा विरोध करेगा। मौके पर संजू गुंदियाना, मनदीप रोड छप्पर जरनैल सागवान धर्मपाल चौहान, हरभजन सिंह, कृष्णपाल, राजकुमार, पप्पल, जोगिंदर, रविन्द्र मौजूद रहे।
SHARE