BJP MLA Harvindra Kalyan : मोदी जो कहते हैं पूरी दुनिया सुनती है: हरविंद्र कल्याण

0
78
हरविंद्र कल्याण
हरविंद्र कल्याण
  • भरतपुर और मिर्गाहन पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Aaj Samaj (आज समाज), BJP MLA Harvindra Kalyan, प्रवीण वालिया, करनाल, 19 जनवरी:

घरौंडा हलका के भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ कहते हैं उसे पूरी दुनिया न केवल सुनती है बल्कि उस पर अमल भी करती है। श्री मोदी ने विदेशों में भारत के गौरव को बढ़ाया है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद घोटालों पर रोक लगी है और पूरे देश में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए न केवल योजनाएं बनाई बल्कि उन्हें धरातल पर भी पहुंचाया।

एक समय था जब सत्तासीन नेताओं में पैसा कमाने की होड़ लगी रहती थी लेकिन आज देश व समाज सेवा का कम्पीटीशन जारी है। भरतपुर में सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार और मिर्गाहन में कृष्ण लाल ने विधायक का स्वागत किया। दोनों गांवों में विधायक ने विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। दोनों गांवों में विधायक ने खुद भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया और हरियाणा के विकास पर बनी लघु फिल्म दिखाई गई।

गायक कलाकार विजेंद्र नरवाल ने विकासात्मक गीत प्रस्तुत किये। दोनों गांवों में पिछले 9 साल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। श्री कल्याण ने कहा कि एक समय था जब विदेशी भारत को सपेरे का देश का कर खिल्ली उड़ाते थे लेकिन जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। श्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक निर्णय लिया। अब वहां के गरीबों को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिलने लगा है।

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद और योग को बढ़ावा दिया है। प्राचीन संस्कृति को उभारा है। विदेशों में भी गीता जयंती के आयोजन होने लगे हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मोटे अनाज का उपयोग भी बढ़ा है। भारत आज आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है। यह कार्य तभी संभव होगा जब हर व्यक्ति दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने वोट के लिए झूठे वादे किए लेकिन भाजपा की कथनी और करने में अंतर नहीं है। भाजपा ठीक को ठीक और गलत को गलत कहने से गुरेज नहीं करती। भ्रष्टाचार पर नकल डालने के लिए ही पोर्टल, ई -टेंडरिंग और ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने हलके में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। बताया कि भरतपुर में पहले केवल 20 बीपीएल कार्ड थे आज इनकी संख्या बढक़र 90 हो गई है। घरौंडा हलके में 27 हजार, मिर्गाहन में 171 और हरियाणा में 19 लाख नए बीपीएल कार्ड बने हैं। सभी बीपीएल कार्ड धारकों को राशन के अलावा साल में 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

जिन लोगों के मकान कच्चे, कडय़िों के अथवा टूटे हुए हैं, सरकार चरणबद्ध तरीके से आने वाले समय में उनके पक्के मकान बनवाएगी। श्री बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए सरकार ने कॉलेज स्तर पर पूरी फीस माफ करने का निर्णय लिया है। जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 से 3 लाख के बीच है उनकी बेटियों को आधी फीस अदा करनी होगी। आज किसान सम्मन निधि, फसल का भुगतान और पेंशन सीधे बैंक खातों में पात्र लोगों के बैंक खातों में पहुंच रही है। कांग्रेस शासन में केवल दो फसल एसएसपी पर खरीदी जाती थीं आज 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। 9 सालों में फसलों के दाम भी डेढ़ से ढाई गुना तक बढ़े हैं। उन्होंने दयालु योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

पेंशन बनाई-

भरतपुर में आज कमलेश और सुखदेव की मौके पर ही पेंशन बनाई गई। इसके अलावा 19 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 30 से ज्यादा आधार कार्ड अपडेट किए गए। आयुर्वेद आयुष की टीम ने 50 और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 115 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त दवा दी। मिर्गाहन में रोशनी देवी, शमा, राजपाल और सत्यवती की पेंशन बनाई गई तथा रमेश कौर को गैस कनेक्शन दिया गया। इसके अलावा हुकमचंद और वेदपाल का बीपीएल कार्ड और 33 अन्य लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

गैस कनेक्शन-

भरतपुर में रूबी देवी, रेणु देवी, नगीना और मिर्गाहन में को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए।

ये रहे मौजूद-

भरतपुर में बीडीपीओ अशोक अशोक छिक्कारा, नरेंद्र राणा आईसीडीएस सुपरवाइजर प्रियंका धीमान, मीना, अमृता और मिर्गाहन में जोगेंद्र राणा, रजनी सुपरवाइजर, सत्यवान इन्दौरा आदि मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें  : Bachpan Play School Mahendragarh : 22 जनवरी को बचपन प्ले स्कूल से मौदाश्रम मंदिर तक निकाली जाएगी श्रीराम ध्वजा यात्रा एवं झांकी

यह भी पढ़ें  : Artificial Intelligence: करनाल का किसान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से एक एकड़ में टमाटर की खेती कर कमा रहे है 5 लाख रुपए

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE