BJP Mahila Morcha meeting, ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने ली महिला मोर्चा की बैठक

0
283
BJP Mahila Morcha meeting
BJP Mahila Morcha meeting
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
BJP Mahila Morcha meeting: महिला मोर्चा समालखा के हर वार्ड में घर घर सम्पर्क करें, ताकि समालखा नगरपालिका में कमल खिल सके। ये बात ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्तिथ कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक लेते हुए कही। डॉ अर्चना ने सामलखा के चंहुमुखी विकास कर लिए भाजपा का नगरपालिका चुनाव आवश्यक है। डॉ अर्चना ने कहा महिला मोर्चा के कार्यकताओं की चुनाव में अहम भूमिका होती है। आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगरपालिका में कमल खिलेगा तो एक रूपता आएगी व विकास तेजी से होगा। BJP Mahila Morcha meeting

महिला मोर्चा पूरी लगन से चुनाव में योगदान देगा

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से जुड़ने को तैयार बैठी है। बस केवल आपको एक सम्पर्क करने का प्रयास भर करना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल गोस्वामी ने कहा कि महिला मोर्चा पूरी लगन से समालखा नगर पालिका चुनाव में योगदान देगा। उन्होंने कहा सभी महिला कार्यकर्ता अभी से अपने कार्य पर लगेगी हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी लगाई जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा महामंत्री इंदु कुकरेजा, उपाध्यक्ष ऊर्वशी गोयल, सचिव किरण जिंदल, मण्डल अध्यक्ष संगीता अरोडा, अलका शर्मा, शारदा खर्ब, दीपा, कविता रावल, व महिला मोर्चा ज़िला मीडिया प्रभारी मंजू सैनी उपस्थित रही। BJP Mahila Morcha meeting
SHARE