बरनाला: राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा से मिले पंजाब के भाजपा नेता

0
237
अखिलेश बंसल, बरनाला:
किसानों द्वारा शुरू किए आंदोलन पर विराम देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पार्टी मुख्यालय में बैठक की गई, जिसमें पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, हरजीत सिंह गरेवाल के अलावा प्रदेश के बरनाला, बठिंडा, मोगा समेत विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जिला प्रधान पहुंचे। जिन्होंने नड्डा को अपने अपने जिला से संबंधित हालातों की जानकारी दी।
मीटिंग से बाहर आ दिल्ली से वापिस लौट रहे बरनाला जिला भाजपा के प्रधान यादविन्दर शंटी ने जानकारी देते बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने पंजाब प्रदेश के नेताओं से बातचीत के दौरान कहा है कि केन्द्र सरकार किसानों के साथ थी, किसानों के साथ है और किसानों के साथ रहेगी। जो कानून पारित किए गए हैं, उनमें संशोधन के लिए किसान एकमत होकर आगे आएंगे तो सार्थक परिणाम सामने आ सकेंगे। जिसके लिए पार्टी भी प्रयासरत है। किसानों द्वारा धरने प्रदर्शन करना लोकतंत्र में जायज है, लेकिन कानून को हाथ में लेकर किसी पर हमला करना गलत है।
बैठक में भाजपा के नेताओं की रिहायशों के समक्ष किसानों द्वारा लगा रखे धरने, लंबे समय से परेशान हो रहे किसानों, आगामी चुनावों में पंजाब की नीतियों के बारे में विचार विमर्ष हुआ। जे.पी.नड्डा के साथ आयोजित हुई बैठक में फरीदकोट से पंजाब की सचिवा सुनीता गर्ग, प्रदेश महासचिव बठिंडा से दियाल सिंह सोढी और जीवन गुप्ता, बरनाला से महिला नेत्री अर्चना दत्त, मोगा के जिला प्रधान विनय शर्मा, संगरूर से सतवंत सिंह पूनीया समेत पंजाबभर से 40 डेलीगेट पहुंचे थे।

यादविंदर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे, आगामी चुनावों में पंजाब की सभी सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला प्रधानों के पास शुक्रवार की रात सूचना मिली थी।

SHARE