भाजपा के बड़े नेता प्रवीण छाबड़ा अपने साथियों समेत ‘आप’ में हुए शामिल

0
282

गुरनाम सागर

चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को भाजपा को करारा झटका देते हुए राजपुरा (पटियाला) के बड़े नेता प्रवीण छाबड़ा को दर्जनों अधिकारियों समेत पार्टी (आप) में शामिल करवा लिया है।
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राजपुरा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान और मौजूदा एम.सी प्रवीण छाबड़ा की पार्टी में रस्मी तौर पर पार्टी में विधायक मीत हेयर, महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट और नीना मित्तल ने शामिल किया और दावा किया कि छाबड़ा और साथियों की पार्टी में आमद से पार्टी ओर मजबूत होगी और इन सबको पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा।
मीत हेयर ने कहा कि प्रवीण छाबड़ा जैसे जमीनी स्तर के नेताओं का पार्टी में शामिल होने से साबित होता है कि आज न केवल अच्छी छवि वाले नेताओं बल्कि आम लोगों के लिए सिर्फ आम आदमी पार्टी ही एक उम्मीद बची है।
इस मौके संबोधन करते प्रवीण छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा छोड़ दी थी और आज वह विकास के पुंज और आम लोगों के महान और क्रांतिकारी नेता अरविंद केजरीवाल की पार्टी का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हैं। छाबड़ा ने कहा कि एक तरफ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुटका साहिब की कसम खा कर एक भी वायदा पूरा नहीं किया, दूसरी ओर केजरीवाल के दिल्ली मॉडल ने सेहत और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम करे के साथ-साथ वायदों से अधिक काम किये हैं। जिस ने सबको प्रभावित किया है। छाबड़ा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान, पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह, सह-इंचार्ज राघव चड्ढा और मीत हेयर समेत समूची पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह 2022 में ‘आप’ की सरकार बनाने के लिए पार्टी विधि-विधान में रहते दिन रात एक कर देंगे। इस मौके नीना मित्तल ने कहा कि छाबड़ा और साथियों के शामिल होने से राजपुरा में भाजपा का पूरी तरह से कमर टूट गई है।
इस मौके छाबड़ा समेत सुखविन्दर सिंह सुखी (पूर्व पार्षद), सुखचैन सिंह बेदी (पूर्व पार्षद), उजागर सिंह (पूर्व पार्षद), गुरमुख सिंह उपलहेड़ी (पूर्व मंडल प्रधान देहाती), अमरजीत सिंह (पूर्व जिला सचिव), संत सिंह ढकानस माजरा (पूर्व मेंबर मार्केट समिति), गुरमीत सिंह उपलहेड़ी (जिला उप प्रधान ओबीसी मोर्चा), राकेश कुमार नंबरदार भनेड़ी (पूर्व महासचिव), अशोक कुमार दरान हेड़ी (जिला कार्यकारी मैंबर), संजय कुमार (प्रधान एससी मोर्चा), दीपक प्रेमी (सीनियर नेता बीजेपी), रघवीर सिंह कम्बोज़, रमेश कुमार बबला (प्रधान बूथ मार्केट राजपुरा), मोहन लाल चावला, राम पाल, विजय कुमार, हरविन्दर पाल सिंह, राम कुमार दमन हेड़ी नेतागण पार्टी में शामिल हुए।

SHARE