यमुनानगर : अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर रही है भाजपा : सुभाष बराला

0
324

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर के जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा सरकार में सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा मौजूद रहे। बैठक की शुरूआत सबसे पहले भारत माता के चित्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर व फूल माला अर्पित कर बैठक की शुरूआत की गई। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी ली। चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दल बिना विचारधारा के झूठ व ढोंग की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की नीतियों को नीचे धरातल तक पहुंचाने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व होता है। चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा संगठन त्रिदेव की संरचना जल्द से जल्द पूर्ण हो और बूथ समिति का गठन व पन्ना प्रमुख की टीम का गठन जल्द से जल्द किया जाए।चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि संगठन की दृष्टि से यमुनानगर जिला बहुत सराहनीय कार्य कर रहा है। बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी हमेशा सक्रिय रहे ओर जनता के सम्पर्क में रहें। भाजपा में कार्य करने वाले कार्यकर्ता राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहते है। आजादी के 75 साल पुरे होने पर अमृत महोत्सव पूरे हरियाणा में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भाजपा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात अवश्य सुने इससे लोगों को प्रेरणा मिलती है। चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि प्रत्येक माह में मंडल स्तर पर बैठक आयोजित होनी चाहिए। चेयरमैन सुभाष बराला ने पंचायती राज व स्थानीय निकाय के चुनावों से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया और कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी नीतियों से आम जन को लाभ पहुंच रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा जिला संगठन द्वारा प्रदेश से जिन कार्यक्रमों की ड्यूटी लगाई जाती है। वह कार्य तुरंत प्रभाव से किए जाते हैं और आगे भी भाजपा संगठन द्वारा जिला यमुनानगर भाजपा संगठन की ड्यूटी लगाई जाएगी वह कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर तुरंत पूरा किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा है कि जिले के सभी भाजपा मोर्चों व भाजपा मंडलों का गठन पूरा हो चुका है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, जिला उपाध्यक्ष अमित गर्ग, जिला सचिव संजीव गर्ग, जिला उपाध्यक्ष विजय बब्बर, जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला बख्शी, जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग जिला आईटी प्रभारी आदित्य चावला, जिला मीडिया सह प्रभारी कीमत पाल चोपड़ा, जिला सचिव जॉनी राणा, जिला सचिव सविता काम्बोज, जिला सचिव जगदीश बब्बर, जिला सचिव ऊषा रानी, जिला सचिव कुसुम लता व भाजपा नेता अनिल काम्बोज उपस्थित रहे।

SHARE