महेंद्रगढ़: भाजपा अब विश्व की सर्वाधिक सदस्य वाली पार्टी: सत्यव्रत

0
289
कार्यकतार्ओं को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री।
कार्यकतार्ओं को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री।

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जयराम सदन महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री मुख्य अतिथि, बैठक में सुधीर दीवान, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शिव कुमार मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार तथा मंडल प्रभारी कैलाश पाली ने की । इस दौरान मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन खैरवाल द्वारा किया गया । दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि सत्यव्रत शास्त्री ने उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है । यह बात केवल कहने भर की नहीं है, वास्तव में भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं एक सतत चिन्तन वाली विचारधारा, विशेष कार्यशैली, समर्पित कैडर, जनलोक-कल्याणकारी नीतियां इसका मुख्य आधार संतभ है। यदि हम भाजपा की तुलना अन्य पार्टियों से करें तो हम पाएंगे कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो मर्यादित राजनीतिक पार्टी के रूप में कसौटी पर खरी उतरती है। जहां देश की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां कुनबा परस्ती, भाई-भतीजावाद व वंशवाद की पोशक बन कर रही हैं और उनका सत्ता प्राप्ति ही केवल एक मात्र लक्ष्य बनकर रह गया है। आज जहां भारतीय राजनीति भ्रष्टाचार, अत्याचार, जातीय संघर्ष, वर्ग संघर्ष, सम्प्रदाय संघर्ष, धनतंत्र, बलतंत्र, अपराध तंत्र एवं अनुशासनहीनता की शिकार बन गई है वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित कैडर और वरिष्ठ विचारधारा के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
देश भर में ऐसे हजारो समर्पित कार्यकर्ता जो जीवन भर अविवाहित रहकर घर-परिवार व ऐश्वयार्पूर्ण जीवन का त्याग कर एक सन्यासी की भांति इस पार्टी के माध्यम से राष्ट्र को एक मां के रूप में स्वीकार करते हैं व भारत माता के रूप में इसका वंदन भी करते है। पार्टी का चाल-चरित्र और चेहरा दूसरी पार्टियों से बिल्कुल भिन्न है। भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद इसका मूलमंत्र है। हमारा देश सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर और पूर्ण शक्तिशाली राष्ट्र बने, परमाणु नीति और कार्यक्रम इसी सोच का हिस्सा है।
हमारा राष्ट्र विश्व में अध्यात्मिक गुरू रहा है वही स्थान और प्रतिष्ठा भारत की पुन: स्थापित हो ऐसा चिंतन पार्टी का है। हमारा राष्ट्र अतीत में सोने की चिड़िया कहा जाता था। इसी के अनुरूप भाजपा परम वैभवशाली राष्ट्र का सपना संजोए है। पार्टी चाहती है कि भारत एक सुख-समृद्धिशाली राष्ट्र बने। भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में पार्टी की गहन आस्था और विश्वास है। इन मूल्यों को किसी प्रकार का ठेस ना पहुंचे ऐसा प्रयास हमेशा पार्टी का रहता है। समाज का सभी वर्गों का हित हो, किसी भी एक वर्ग का तुष्टिकरण व वोट बैंक की राजनीति पार्टी को कतई स्वीकार नहीं। समाज के अति वंचित वर्ग का उत्थान पार्टी का मुख्य उद्धेश्य है। अंतयोदय का शून्य से शिखर तक विश्व की राजनीतिक धरा पर विशाल वट-वृक्ष की तरह स्थापित भारतीय जनता पार्टी की सदस्य संख्या 13 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। वर्तमान में केन्द्र सहित अनेक राज्यों में स्पष्ट बहुमत वाली सरकार होने के साथ-साथ भाजपा अब विश्व की सर्वाधिक सदस्य संख्या वाली पार्टी बनकर उभरी है। इस अवसर पर जिला मंत्री अमित भारद्वाज, भाजपा नेत्री चंद्रकला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील, मंडल अध्यक्ष मोर्चा अनिल प्रकाश भालखी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

SHARE