West Bengal’s Sandeshkhali Case : संदेश खाली की शर्मनाक घटना पर भाजपा ने की प्रेस वार्ता

0
190
West Bengal's Sandeshkhali Case
  • मुख्यमंत्री ममता रक्षक से बनी भक्षक : डॉ अर्चना गुप्ता
Aaj Samaj (आज समाज),West Bengal’s Sandeshkhali Case, पानीपत : पूरे विश्व में भारत को शर्मसार करने वाली पश्चिम बंगाल के संदेश खाली को लेकर भाजपा ने स्थानीय पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पर एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि संदेश खाली की घटना से ये स्पष्ट हो गया कि वहां कानून का राज खत्म हो चुका है। अपराधियों का ही राज चलता है। उन्होंने कहा कि संदेश खाली में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया गया, उनकी इज्जत को तार तार किया गया। इतना होने पर भी वहां का शासन प्रशासन मूक दर्शक बने हुए है। उन पीड़ित महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि ममता ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल, को घटना स्थल पर जाने नहीं दिया। महिला आयोग की टीम को सहयोग नहीं दिया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी गंभीर घटना घटी। एक प्रश्न के उत्तर में डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खासम खास शाहजहां शेख किस के इशारे पर ईडी की टीम पर हमला करता है। ये जग जाहिर है। शाहजहां शेख ममता के इशारे पर  गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जे करता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रिय दर्शानी ने प्रेस वार्ता को संबोधित में बताया की आगामी 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संदेश खाली की पीड़ित महिलाओं से संवाद करेंगे तथा उनके दुख दर्द को सांझा करेंगे। उषा प्रिय दर्शानी ने बताया कि करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस विषय पर बहनों से संवाद करेंगे।
SHARE