युमनानगर: किसानों पर लाठीचार्ज कर भाजपा सरकार ने दिखाया असली चेहरा: देवेंद्र

0
243

प्रभजीत सिंह लक्की, युमनानगर:
शनिवार को करनाल बसताड़ा टोल शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे किसानों पर सरकार ने लाठीचार्ज कर अपना असली चेहरा दिखा दिया है।
यह शब्द नगर निगम के पार्षद एवं कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि अन्नदाता पर किए गए अत्याचार का जनता सही वक्त आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा शासन में अवाज उठाने वालों का जबरन मुंह बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसताड़ा टोल पर किसान मुख्यमंत्री आदि को सिर्फ काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे थे। लाठियां मारकर किसानों को लहूलुहान करना लोकतंत्र की हत्या है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है। किसी के साथ भी ज्यादती कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महीनों से घर-बार छोड़कर आंदोलन कर रहे किसानों को जबरन भाजपा सरकार उठाना चाह रही है। देवेंद्र सिंह ने सकरार से तीन कृषि कानून तत्काल वापस लेने की मांग की।

SHARE