HomeपंजाबUncategorizedBJP government now in Karnataka, BS Yeddyurappa to take oath as chief...

BJP government now in Karnataka, BS Yeddyurappa to take oath as chief minister at 6 pm: कर्नाटक में अब भाजपा की सरकार, छह बजे शाम को बीएस येदियुरप्पा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु। कर्नाटक में एक महीने से कुमारस्वामी की सरकार पर खतरा मंडर रहा था आखिरकार कांग्रेस की गठबंधन सरकार 14 महीने बाद गिर गई। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा शाम को छह बजे मुख्यमंत्रीपद की शपथ लेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने आज शाम सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि आज वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के मंगलवार को शक्ति परीक्षण में असफल रहने के बाद से येदियुरप्पा सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए पार्टी आलाकमान से ”निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे थे। जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार गठन के बारे में चर्चा की।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular