कैथल: भाजपा सरकार ने राजनीति को दी एक नई दिशा : सरदाना

0
302
मनोज वर्मा, कैथल:
कस्बा सीवन से युवा समाजसेवी अभिषेक मेहता के निवास पर रविवार देर सांय भाजपा से युवा मोर्चा के  पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीन सरदाना पहूंचे जहां उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में लागू की गई नितियों को लेकर विचार विर्मश किया। प्रवीन सरदाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व माननीय मु यमंत्री मनोहरलाल खट्र के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व प्रदेश में अनेक ऐसी जनहितैषी नीतियां लागू की हैं, जिनसे पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है।
उन्होंने कहा कि इन नीतियों का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले इसके हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। सरदाना ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। आम जनता के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उसे घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया है। प्रवीन ने कहा कि आज भाजपा के लोक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में देश की जनता को भय भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया है। सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत प्रदेश में काम कर रही है। जन क ल्याणकारी नीतियों को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है। सरकार की नीतियों का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। इस अवसर पर उनके साथ जिला आई.टी.सैल के प्रमुख बलविंद्र सीवन, रजत थरेजा, अभिषेक मेहता, अजय भारद्वाज, संजय कक्कड़, कमल शर्मा सहित कई अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
SHARE