गुरदासपुर : भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती

0
470

गगन बावा, गुरदासपुर :
भारतीय जनता पार्टी जिलाअध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल के दिशानिदेर्शों के तहत व जिला संयोजक अरूण कुमार बिट्टा की निगरानी में मंडल गुरदासपुर शहरी द्वारा जन संघ के सह संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी और मां भारती के सच्चे सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मण्डल अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाअध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल विशेष तौर पर शामिल हुए। इसके इलावा प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति और ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रधान रजिंदर बिट्टा भी मौजूद थे। भाजपा जिलाअध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि पंडित जी के संघर्षमयी जीवन से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है, उन्होंने देश और समाज की सेवा में अपना सारा जीवन लगा दिया। गिल ने कहा कि उनकी जयंती पर हमें उनके दिखाए देशभक्ति और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जतिन्दर परदेसी, हरदीप सिंह रियाड,सुधीर महाजन, मंडल महांमंत्री प्रीतम सिंह राजा,कुणाल गुप्ता,महिला मोर्चा प्रदेश सचिव अल्का महंत,एस सी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता गुरमीत कौर,भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य डिक्की सैनी, मंडल उपाध्यक्ष अंकुश महाजन,राज चौहान,युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, मंडल सचिव अंकुर शर्मा,शिव दुग्गल,सोशल मीडीया जिला सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, मंडल सोशल मीडीया इंचार्ज दीपक कुमार,महिला मोर्चा मंडल प्रधान किरण मेहरा,एस सी मोर्चा मंडल प्रधान शाम लाल,भाजपा नेता बलवंत सिंह कुल्ला,डा राम गोपाल,रमन कुमार रामा,ध्रुव महाजन,राहुल केहर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

SHARE