BJP And JJP : 9 जुलाई को भिवानी में होने वाले कार्यक्रम का दीपेंद्र ने जिला महेंद्रगढ़ के लोगों को दिया न्योता

0
107
सांसद दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत करते राव दान सिंह व कार्यकर्ता।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत करते राव दान सिंह व कार्यकर्ता।
  • भाजपा और जजपा का गठबंधन अब लठबंधन हो गया है – दीपेंद्र हुड्डा

Aaj Samaj (आज समाज), BJP And JJP, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
महेंद्रगढ़ जिला के नारनौल शहर में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और जजपा का गठबंधन पहले ठगबंधन था और अब यह लठबंधन हो गया है। रोजाना इन दोनों पार्टियों के जोड़-तोड़ की सूचनाएं आती रहती हैं। इनमें अब रोजाना सत्ता के लिए लठ बज रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा 9 जुलाई को भिवानी में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए लोगों को न्योता देने के लिए आए थे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान भी उनके साथ थे।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से केवल भ्रष्टाचार का लाइसेंस लेने के लिए गठबंधन किया था, लेकिन अब यह गठबंधन टूटने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा की सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। कोने-कोने से आवाज आने लगी है कि बीजेपी-जेजेपी जा रही हैं और कांग्रेस आ रही है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार अंबाला लोकसभा के उपचुनाव नहीं करवाना चाहती, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उप चुनाव करवाए तो उनकी करारी हार होगी। वे केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि अंबाला उपचुनाव जल्दी करवाए।

उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है तथा केंद्र और मणिपुर की सरकार आराम से सो रही है। देश में इतनी बड़ी त्रासदी होने के बावजूद भी केंद्र सरकार इस पर लगाम लगाने के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में लोग मर गए हैं तथा बेघर भी हो गए हैं।

वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी जब मणिपुर के लोगों से मिलने तथा उनके आंसू पोंछने के लिए जाते हैं तो उनको रोक लिया जाता है और लोगों से मिलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में वे मणिपुर का मुद्दा संसद में उठाएंगे तथा मणिपुर के लोगों को न्याय दिलाने के लिए मांग करेंगे। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Plantation Target : हरियाणा उदय के तहत हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के लिए वितरित किए पौधे

यह भी पढ़ें : Raahgiri Program : अजी – तुसी बल्ले – बल्ले, बाकी सारे थल्ले- थल्ले” – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE