BJP accuses Shiv Sena of being a Sonia soldier,Maharashtra government will take action on ‘Free Kashmir’ poster: भाजपा ने लगाया शिवसेना पर सोनिया सैनिक होने का आरोप, ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर पर महाराष्ट्र सरकार करेगी कार्रवाई

0
201

नई दिल्ली। मुंबई में गेटवे आॅफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन हो रहा था जिसके दौरान एक लड़की अपने हाथ में ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रही थी। जिसके बाद इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसे लेकर भाजपा नेता संबति पात्रा ने कहा कि शिव सैनिक अब ‘सोनिया सैनिक’ हो गए हैं। उन्होंने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि यह अब भगवान राम के बारे में भी अपशब्द बोलेंगे और हिंदू आतंकवाद पर भी बोलेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने भी शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के लिए ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में आप भारत विरोधी अभियान को कैसे चलने दे रहे हैं? इस विषय पर संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि ‘शिव सेना के संजय राउत मुंबई के प्रदर्शन में कश्मीर की आजादी वाले पोस्टर का बचाव कर रहे हैं। मेरा विश्वास कीजिए, ये सोनिया सैनिक टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ स्वामीभक्ति दिखाने के लिए बहुत ही जल्द भगवान राम के बारे में भी अपशब्द बोलेंगे और हिंदू आतंकवाद पर अपना वर्जन लेकर भी आएंगे।’
दरअसल मुंबई में गेटवे आॅफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन के बार में ‘फ्री कश्मीर’ वाले पोस्टर के बारे में शिव सेना नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने कहा था कि जो कश्मीर की आजादी की मांग करने वाल पोस्टर दिखा था, वह राज्य में इंटरनेट व मोबाइल सेवाओं पर लगे प्रतिबंध से आजादी के बारे में था। साथ ही संजय राउत ने यह भी कहा था कि कश्मीर की आजादी की मांग को शिव सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। लेकिन भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला बोला और ट्वीट किया कि ‘आजादी गैंग ने मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर कश्मीर की आजादी के नारे लगाए। उद्धवजी आप अपनी नाक के नीचे भारत विरोधी अभियान को चलने दे रहे हैं।’

इस बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि गेटवे ऑफ इंडिया प्रदर्शन की जगह नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शन के दौरान ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लहराने वाली महिला के खिलाफ मुंबई पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। दरअसल, सोमवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जेएनयू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लहराया था। मुंबई पुलिस ने उस महिला की पहचान कर ली है। उस महिला का नाम तेजल प्रभु उर्फ मिर्जा प्रभु के रूप में हुई है। 37 वर्षीय महिला प्रभु एक कवि और स्टोरीटेलर हैं।

SHARE