जन्म और मृत्यु सब ईश्वर के अधीन: सुजान मालड़ा

0
286
Birth and death all under God: Sujan Malda

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

जन्म और मृत्यु सब ईश्वर के अधीन है। संसारिक जीवन छोड़ने के बाद मनुष्य के कर्म ही पीछे रह जाते है। इसलिए हमें जीते जी सद्कर्म करने चाहिए। उपरोक्त विचार सामाजिक कार्यकर्ता सुजान मालड़ा ने आर्य समाज मालड़ा के कोषाध्यक्ष धर्मवीर आर्य की पत्नी कमलेश देवी के आकस्मिक निधन पर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया 68 वर्षीय कमलेश देवी का लंबी बीमारी के चलते 6 सितंबर मंगलवार दोपहर बाद निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार हंस मुनि आर्य व कंवर सिंह आर्य द्वारा वैदिक रीति से करवाया गया।

ये लोग उपस्थित थे

उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बेटों मनोज कुमार (एएसआई फोरेस्ट) व पवन कुमार ने दी। वे अपने पीछे पति, बेटे, बहुएं, पोते पोतियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है । इस मौके पर धर्मवीर आर्य, इंद्रलाल शर्मा जिला प्रधान आर्य समाज महेंद्रगढ़, भूपेन्द्र यादव प्रधान आर्य समाज गाहड़ा, श्योताज सरपंच, मुनीलाल, छौटेलाल, मुक्तयार, रामौतार, दिनेश, दीपक, बिजेंद्र, राजेन्द्र, भारत, कृष्ण यादव चेयरमैन सिसोठ, प्रवक्ता कृष्ण कुमार, मुरारी लाल, आशीष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

ये भी पढ़ें : कनाड़ा से मेकअप आरटिस्ट का कोर्स करवाने के नाम पर हड़पे दो लाख 20 हजार रुपये

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE