बिलासपुर : ओम योगा केंद्र में मनाया जन्माष्टमी पर्व

0
366

चैहल, बिलासपुर :
जन्माष्टर्मी पर्व के उपलक्ष्य में महार्षि वेद व्यास भवन बिलासपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन पंतजलि योग पीठ द्वारा संचालित ओम योगा केंद्र में किया गया। जिसमें महिलाओं ने जन्माष्टर्मी का पर्व बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। महिलाएं श्री राधा कृष्ण के भजनों पर जमकर थीर की। छोटी लड़कियां राधा कृष्ण की वेष भूसा में बहुत ही मनमोहन तरीके से सजी हुई थी। केंद्र की संचालिका नमिता धारीवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमारा भारत देश पर्वो का देश है हम सभी अलग अलग पर्वो में मिलजुल कर मनाते है। मिलजुल कर पर्व मनाने से आपसी प्यार प्रेम बढ़ता है युवा पीढी को अपनी सभ्यता और संस्कृति के बारे पता चलता हैं। उन्होंने कहा कि हमें सभी त्योहार मिलजुल कर ही मनाने चाहिएं। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में योग प्रस्तुती देने वाले बच्चों व जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों छोटें को उपहार व कांपी पेन भी दिए गए। जनमाष्टमी पर्व के मौके पर नमीता धारीवल, स्वेता बसाती, रिया, संगीता, साक्षी चुघ, पालकी मंगला, शशीकांत वर्मा, राधा, अनीता, सरोज, आरती, गांधी, सविता लालर, शिखा मंगला,वंद्रा मंगला, ईशिका वर्मा एवं योगा टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

SHARE