बिलासपुर: जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मनाई जन्माष्टमी

0
547

मिहा चैहल, बिलासपुर:
शनिवार को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कला के छात्रों की विभिन्नं प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसमें स्कूल के विभिन्न कक्षा छटी से नोंवी के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें छात्र छात्राओं ने जोश व उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में अनेक गतिविधिया की गई। बच्चों ने अपनी अपनी रूचि के अनुसार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जैसे मुक्ट सजावट, बांसुरी सजावट, मटकी सजावट , झूला सजावट में भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानार्च अंजु गांस्वामी ने छात्रों को जनमाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारा देश पर्वो का देश है हमारे यहां सभी पर्व आपस में मिलकर प्यार प्रेम से मनाए जाते हैं। मिलजुल कर पर्व मनाने से युवा पीढ़ी को अपनी सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान होता हैं। प्रबंधक मदनमोहन गर्ग ने स्कूल सचिव डा. प्रवीन गर्ग ने जन्माष्टमी पर्व के सभी छात्रों व स्टाफ को बधाई दी व बच्चों को उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी इस तरह स्कूल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़ का भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  

SHARE