Bihar Election 2020: Raghuvansh Babu’s son Satya Prakash joins Nitish Kumar’s camp: बिहार चुनाव 2020: रघुवंश बाबू के बेटे सत्य प्रकाश नीतीश कुमार के खेमे में शामिल

0
175

बिहार मेंचुनावों का माहौल है। पार्टियां जोड़-तोड़ कर रही है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए जोर लगाने को तैयार हैं। इस बीच बिहार की राजनीतिक के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश सिंह को नितीश कुमा की पार्टी जदयू में शामिल किया गया। सत्य प्रकाश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी नेपार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौकेपर वसिष्ठ नारायण सिंह ने रघुवंश बाबू के विषय में कहा कि उनके जैसा जैसा नेता अब नहीं हो सकता, उन्होंने जिस जगह काम किया, वहां उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। बिहार कभी भी उनको नहीं भूल पाएगा। सत्य प्रकाश सिंह ने जदयू में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पिताजी कहते थे कि परिवार का एक सदस्य राजनीति में होना चाहिए था। अंतिम दिनों में जो चिट्टी उन्होंने लिखी थी, उसमें वैशाली को लेकर इशारा किया था कि मैं राजनीति में आऊं, इसलिए हम राजनीति में आये हैं। बता दें कि रघुवंश बाबू लालू प्रसाद यादव केसाथ जीवन भर राजनीति में रहे। उनका प्रभाव बहुत अधिक था। हालांकि जीवन के अंतिम दिनों में ही उन्होंनेआरजेडी की सदस्यता सेइस्तीफा दे दिया था।

SHARE