भिवानी : मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन का अनुसरण करना चाहिए : प्रहलाद सिंह

0
277
Special importance of Havan Yagya in Indian culture
Special importance of Havan Yagya in Indian culture

पंकज सोनी, भिवानी :

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन चरित्र एक आदर्श की मिसाल है। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए जिससे कि हमारा जीवन सफल हो सके। यह विचार पूर्व एचसीएस अधिकारी प्रहलाद सिंह ने स्थानीय लिबर्टी सिनेमा रोड स्थित कुगड़िया के मंदिर में आयोजित यज्ञ में मुख्यातिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी को अपने प्राचीन आदर्श के विषय में पता चलता है इसी तरह के आयोजनों से ही हमारे युवा पाश्चात्य सभ्यता के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। समारोह के अध्यक्ष पंच गौड़ पीठाधीश्वर आचार्य रमेश मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हवन यज्ञ का विशेष महत्व है। इस तरह के आयोजन से ही करोना जैसी महामारी से छुटकारा संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में  विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। वर्तमान समय में करोना के सभी नियमों का पालन करते हुए यह आयोजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, अंशुल वालिया, दीपक, विनोद शर्मा, मदन गुर्जर, वेद प्रकाश मिश्रा, रामअवतार शर्मा आदि ने भाग लिया।

SHARE