भिवानी: जेपी कौशिक बने नमो नमो मोर्चा भारत के प्रभारी

0
457

पंकज सोनी, भिवानी:
नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मला देवी ने नमो नमो महिला मोर्चा भारत के भिवानी जिले के प्रभारी पद पर जयप्रकाश कौशिक को नियुक्त किया गया। नए पद की जिम्मेदारी संभालते हुए जिला प्रभारी जेपी कौशिक ने कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा उन्हें भिवानी जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसके सभी नियमों, लक्ष्यों और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। उन्होंने कहा वे हमेशा पद की प्रतिष्ठा और नैतिकता को बनाए रखकर संगठन की वृद्धि व विकास के लिए पोषक और रचनात्मक कार्य करेंगे। जेपी कौशिक ने कहा कि वे अपने पद का किसी प्रकार से दुरप्रयोग नहीं करेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके साथ ही जेपी कौशिक ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। अनिल कुमार, सुनीता देवी महिला अध्यक्ष, विजय कुमार राष्ट्रीय मंत्री, सुखविंदर सिंह दुग्गल प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चा मौजूद रहे।

SHARE