भिवानी : मानसून को देखते हुए आदर्श ब्राह्मण सभा ने लगाए 51 बैलपत्र के पौधे

0
418
bhiwani bell leaves
bhiwani bell leaves

पंकज सोनी, भिवानी :
पर्यावरण को लेकर आदर्श ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ सभा सदस्योंद्वारा बैलपत्र के51 पौधे लगाकर किया। बैठक में सभा के अध्यक्ष किशन कौशिक ने कहा कि अब मानसून आ चुका है इसमें हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखरेख भी करनी चाहिए ताकि वातावरण में आक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने बताया कि सावन माह को देखते हुए सभा ने बैलपत्र के पौधे लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सावन के महिने में बैलपत्र के पौधे का बहुत महत्व होता है इसके पत्ते से शिवलिंग का सिंचन किया जाता है। जिस घर में यह पौधा होता है उसमें बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा पूरे महिने पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधा रोपण में महिला उपाध्यक्ष सुमन शर्मा, कलावती देवी, सुभम शर्मा, विजय शर्मा, अनील आसरी, निकिता देवी, मुनीष शर्मा ने भी अपना विशेष योगदान दिया।

SHARE