भिवानी : पेड़-पौधें नहीं होंगे तो शाकाहारी जीव-जंतु हो जाएंगे कम : विजय परमार

0
350
Government High School Siwada
Government High School Siwada

पंकज सोनी, भिवानी :
राजकीय उच्च विद्यालय सिवाड़ा के प्रांगण में जिला उपायुक्त व वन विभाग के निदेर्शानुसार मुख्याध्यापक विजय सिंह परमार ने स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर वन महोत्सव मनाया। इस मौके पर मुख्याध्यापक ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। हम सबने मिलकर अलग-अलग तरह के पौधें लगाने चाहिए। इस मौसम में पौधारोपण करने से हमें पुण्य मिलता हैं। उन्होंने कहा कि वातावरण में आक्सीजन का लेवल बढ़ाने वाले पौधों का रोपण अधिक से अधिक करना चाहिए। पेड़-पौधें जहां जीवनदायिनी आक्सीजन देते है। यदि पेड़-पौधें नहीं होंगे तो शाकाहारी जीव-जंतु कम हो जाएंगे। जिसमें मांसाहारी जीव पर कुप्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधें से हम बहुमूल्य औषधियां भी मिलती हैं, इसीलिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधें लगाने चाहिए।

इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक राजेश शर्मा ने ग्रामीणों एवं युवाओं से पौधारोपण कर उनके संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधों के बगैर हमारा जीवन अधूरा हैं। हरियाणा सरकार व वन विभाग पौधारोपण करने वाले विद्यार्थियों को अलग से इंसेंटिव दे रही है। सिवाड़ा स्कूल में बेटियों के जन्मदिवस मनाने व उनके नाम से पौधारोपण करने वाले विनोद परमार, रमेश कुमार, सुरेश शास्त्री, शारीरिक शिक्षक विनोद पिंक, रणधीर व मनीष की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर विजय परमार, जगदीश चंद्र, रीना वशिष्ठ, नवीन कादयान, संजय रोहिल्ला, विनोद शर्मा, विनोद परमार, रमेश कुमार, सुरेश शास्त्री, शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू, हरिओम शर्मा, रणधीर, महेश कुमार, मनीष, सुखबीर बल्हारा आदि लोग मौजूद रहे।

SHARE