भिवानी: हुजूर बाबा सावन सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव

0
415
Kripal Ashram
Kripal Ashram

पंकज सोनी, भिवानी:

सावन कृपाल रूहानी मिशन कृपाल आश्रम द्वारा हुजूर बाबा सावन सिंह महाराज  का 163 वां प्रकाशोत्सव दिवस कृपाल कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आश्रम में लंगर व प्रसाद वितरित करके मनाया तथा इसे शहर में गांव ढाणा, दादरीगेट, हनुमान ढाणी, जीतू वाला जोहड़ स्थित दुर्गा कालोनी एवं कृपाल आश्रम के मुख्यद्वार पर प्रसाद वितरित किया। संत राजिंदर सिंह महाराज की दया मेहर से बारिश की रिमझिम के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। परम संत राजिंदर सिंह महाराज ने अपना संदेश देते हुए कि हमें रोजाना दिन का दसवां हिस्सा यानी कि कम से कम ढाई घंटे परमपिता परमात्मा को याद करना चाहिए, उनका भजन करना चाहिए व ध्यान लगाना चाहिए। ऐसा करने से आत्मकल्याण की अनुभूति होती है। इसके साथ-साथ हमारे अंदर आत्मविश्वास भी पैदा होता है। यही इस जीवन में असल की सेवा है। इस मौके पर आश्रम इंचार्ज डॉ सुरेंद्र तवर, उमेद सिंह एवं फकीरचंद सैनी के साथ लंगर सेवादार उपस्थित रहे।

SHARE