भिवानी : पुलिस अधिकारियों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

0
559
haryana police
haryana police
आज समाज डिजिटल, भिवानी :
पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवानी के कांफ्रेंस हाल में पुलिस विभाग में 7 पुलिस अधिकारियों की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिला कल्याण निरीक्षक ने सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों के बारे में बताया कि कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान ईमान्दारी व निष्ठा से कार्य करके पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक कटार सिंह व सिपाही पर्वत सिंह को उनके विभाग के प्रति लगन, मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपनी सेवाएं विभाग को समर्पित करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। इनका कार्यकाल अति सराहनिय रहा है इसलिए ये बधाई के पात्र है। सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया व उनके शेष बचे जीवन के लिए उनको शुभकामनाएं दी गई। पुलिस विभाग के द्वारा भविष्य में हर प्रकार की सहायता के लिए आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर  जिला पुलिस के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के परिवार जन उपस्थित रहे।

SHARE