भिवानी :पार्टी को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे धीरज सैनी : श्रीमहंत अशोक गिरी

0
472
mahant ashok giri
mahant ashok giri
पंकज सोनी, भिवानी :
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट धीरज सैनी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को शिवशक्ति जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा धीरज सैनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्थानीय हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत (जूना अखाड़ा) अशोक गिरी महाराज ने एडवोकेट धीरज सैनी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीमहंत ने एडवोकेट धीरज सैनी को कहा कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा तथा भाजपा की नीतियों तथा पार्टी के प्रचार के लिए कार्य कर वे पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट धीरज सैनी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग के हितों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।
सरकार का उद्देश्य है कि समाज के पिछड़े लोगो को मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक सरकार की योजनाओं व नीतियों को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। धीरज सैनी ने कहा कि पार्टी ने उन्हे जो जिम्मेदारी दी, उसके लिए वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज, सांसद व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ, जिलाध्यक्ष शंकर धोपड़ा सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद प्रकट करते है। गौरतलब होगा कि धीरज सैनी का जहरगिरी आश्रम से पुराना नाता है तथा वे हर कार्यक्रम की शुरूआत करने से पहले श्रीमहंत का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। बता दे कि धीरज सैनी पूर्व में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष,  जिला कोषाध्यक्ष, निगरानी समिति के चेयरमैन, सीएम विंडो के सदस्य के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। इस अवसर पर बाबा कैलाश गिरी, कामाख्या गिरी, दीपक पाठक, विशाल पाठक, बसंत शास्त्री भी मौजूद रहे।
SHARE