भिवानी: समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया के जन्मदिन पर समिति पदाधिकारियों ने लगाए पौधे

0
307
पंकज सोनी,भिवानी:

14, अगस्त। पर्यावरण को हरा भरा व स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा अम्बेडक़र संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा के जन्मोत्सव पर प्रदेशभर में पौधा रोपण किया गया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने न केवल पौधा रोपण किया बल्कि प्रदेशभर में युवाओं को पौधा रोपण करने की पे्रेरणा भी दी। 
 समिति केे मुख्य संरक्षक एवं सेवा निवृत अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश डा. कश्मीर सिंह आईपीएस ने इस अवसर पर कहा कि समिति का यह प्रयास बड़ा ही सहरानीय है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पौधे किस तरह से पर्यावरण संतुलन में कारगर साबित होते हैं। जिनके कारण वर्षा, गर्मी व ऋतुएं प्रभावित होती हैं।

वहीं बी.एल. वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार,भिकू रामजी इदाते (दादा) अध्यक्ष विमुक्त, घुमंतू तथा अर्ध घुमन्तू जनजाति विकास एवं कल्याण बोर्ड सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रिंस राज सांसद लोकसभा एवं प्रदेशाध्यक्ष लोजपा बिहार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, एम.एल रंगा पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, मनीष ग्रोवर पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, श्रीमती कांता देवी पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, राम अवतार वाल्मीकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, रामफल चिडाना पूर्व विधायक बरौदा, भाकियू अन्नदाता के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पंडित, भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट, दलित पिछड़ा एकता मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राज नारायण जाटव, अम्बेडक़र संघर्ष समिति हरियाणा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरज खटक चमारिया, जय प्रकाश नांदल, विनोद मेहरा, कश्मीरी लाल भाट हिसार, समाजसेवी कमल डोगरा, किसान नेता मनोज भल्ला गुरूग्राम,आरती प्रधान, समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटोली, कुमारी प्रियंका वर्मा, रविकांत गौतम, सीताराम सिंगल जिलाध्यक्ष जजपा एससी प्रकोष्ठ भिवानी आदि ने 36 बिरादरी के नेता एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, किसानों, दलितों व मजदूरों की आवाज को बुलंद करने वाले मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

SHARE