भिवानी : पौधा रोपण कर मनाई शहीद रामफल मंडल की 97वीं जयंती

0
546
First Martyr Ramphal Mandal
First Martyr Ramphal Mandal

पंकज सोनी, भिवानी :
कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए बिहार की माटी के लाल बिहार के प्रथम शहीद रामफल मंडल की 97 वीं जयंती पौधा रोपण करके मनाई। अखिल भारतीय कुर्सी क्षत्रीय महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भोंसले ने बताया कि शहीद रामफल मंडल की 97वीं जयंती पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ त्रिवेणी लगाकर किया। इस दौरान अनेक छायादार व फुलदार पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि धानुक कुर्मी वंश के 21 साल के लाल जो अंग्रेजी हुकमत के खिलाफ 6 अंग्रेज अधिकारियों को मौत के घाट उतारने कारण उन्हें 23 अगस्त 1943 को भागलपुर बिहार की जेल में फांसी पर लटका दिया गया। पूरे हरियाणा प्रदेश में धानुक कुमी वंश द्वारा शहीद रामफल मंडल की 97 वीं जयंती मनाई गई।

SHARE