भिवानी : भाजपा नेता संजय शर्मा ने पौधा रोपण करना मनाया 51वां जन्मदिन

0
368
plantation program
plantation program

पंकज सोनी, भिवानी :

भाजपा नेता संजय शर्मा ने अपने 51वें जन्मदिन पर स्थान हुडा पार्क स्थित पूर्वा वाला हनुमान मंदिर प्रांगण में पौधा रोपण करके मनाया। पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत छायादार, फलदार व फूलदार पौधे लगाए और उनकी देख रेख करने का परण भी लिया। पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, मुकेश रहेजा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राणा दुष्यंत सिंह, मुरली अग्रवाल, मा. बिट्टू, पूर्व प्राचार्य शीलकराम शर्मा, मंडल महामंत्री विजय सिंहमार, यश शर्मा, प्रमोद, जतिन, अजय सिहाग, कुमुद, प्रेम मित्तल व संदीप भूत आदि ने अपना विशेष योगदान दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखरेख करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए हमें पहले से ही तैयारी करनी होगी। आक्सीजन की आपुर्ति केवल पेड़-पौधों से ही की जा सकती है। जितने अधिक पौधे लगाए जाएंगे उतना ही आक्सीजन स्तर बढ़ेगा।

SHARE