भिवानी : तालिबान के कब्जे के बाद भारत में ड्राय फ्रूट के कारोबार पर पड़ा असर

0
363

सुमन, तोशाम :
जानकारी के अनुसार भारत में करीब 60 प्रतिशत से अधिक ड्राय फ्रूट अफगानिस्तान से ही आयात होता है। अफगानिस्तान से ड्राय फ्रूट आना बंद होने के कारण यहां पर भी बचे स्टॉक के दाम बढा दिए गए हैं। इस संबंध में कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से दाम नहीं बढाएं हैं। आगे से ही दाम बढ़ने के कारण यहां पर भी ड्राय फ्रूट के दामों में उछाल आया है।
वर्तमान में कई ड्राय फ्रूट में 20 से 30 फीसदी दामों में बढ़ोतरी हुई नजर आ रही है। अफगानिस्तान से किशमिश, बादाम, मुनक्का, अंजीर, अखरोट आदि का आयात होता है। अब इनकी कीमतों में तेजी से उछाल आया है। एक हफ्ते के भीतर ड्राय फ्रूट्स 30% तक महंगे हुए हैं। दाम महंगे होने से इसके कारोबार में भी गिरावट आई है। जो व्यक्ति एक किलो की खरीदारी करता था। वो आधा किलो या तीन पाव तक खरीद रहा है। वर्तमान की जरूरत के मुताबिक लेने लगा है।दुकानदारों ने बताया कि भाव में 20 से 30 प्रतिशत की तेजी आई है। यहीं हालत रहे तो और तेजी आ सकती है। व्यापारियों ने बताया कि इसके भाव दिल्ली एवं मुंबई से तय होते हैं।
बादाम -पहले 600, अब 900
मुनक्का- पहले 300-400, अब 500-600
अंजीर- पहले 600-700, अब 900-1000
काजू- पहले 700, अब 900
अखरोट- पहले 500, अब 600
पिस्ता- पहले 800, अब 1000

SHARE