भिवानी : 75वां आजादी का अमृत महोत्सव सिवाड़ा स्कूल में मनाया

0
411
bhiwani
bhiwani

पंकज सोनी, भिवानी :
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के निर्देश एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के जिला युवा अधिकारी रमेश सोनी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत युवाओं एवं छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में जिला के गांव सिवाड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक रखने के लिए फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों एवं अध्यापकों ने एक साथ मिलकर दौड़ लगाई तथा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। फ्रीडम रन की शुरूआत राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक विजय परमार ने हरी झंडी दिखाकर की। इस मौके पर मुख्याध्यापक ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेम का संदेश एवं फिट इंडिया प्रोग्राम से युवाओं एवं बच्चों में सकारात्मक सोच का संचार होता है। इस अवस पर शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू, विनोद परमार व संजय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा 13 अगस्त से दो अक्तूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में जिला के 75 गांवों में स्कूलों, एनएसएस एवं युवा क्लबों के पदाधिकारियों द्वारा दौड़ करवाई जाएगी। देशवासियों विशेषकर युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दौड़, योग, व्यायाम, खेल आदि गतिविधियां शामिल हैं। यह अभियान आलस, तनाव, शारीरिक गतिविधियों सहित मनोविकारों के निदान में सहायक है। हमें स्वस्थ एवं तंदुरूस्त भारत का संकल्प लेना चाहिए। इस अभियान में फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के नारे के माध्ये से स्कूली बच्चों से अपने जीवन में प्रतिदिन 30 दिन शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया प्रोग्राम एक दिन ना होकर प्रतिदिन होना चाहिए। शारीरिक शिक्षा विषय कक्षा 6 से 12 तक अनिवार्य विषय करना चाहिए, जिससे स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य ठीक रह सकें। इस अवसर पर जगदीश चंद्र जांगड़़,ख्रीना वशिष्ठ, नवीन कुमार, राजेश कुमार मौलिक मुख्याध्यापक, विनोद शर्मा, रमेश कुमार, सुरेश शास्त्री, हरिओम शर्मा, महेश कुमार, रणधीर, मनीष व सुखबीर बल्हारा का विशेष योगदान रहा।

SHARE