Bhima Army Chief Chandrashekhar Azad arrested, marches out of Jama Masjid without permission: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार, जामा मस्जिद से बिना अनुमति के निकाला मार्च

0
197

 एजेंसी,नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ इजाजत नहीं मिलने के बाद भी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद से प्रोटेस्ट मार्च निकाला था। वह जामा मस्जिद से निकलने वाले मार्च में शामिल थे। एकाएक वह भीड़ ने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, जामा मस्जिद से मार्च की अगुवाई कर रहे भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को शनिवार तड़के जामा मस्जिद के बाहर से हिरासत में लिया गया। वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ मस्जिद के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”हमें बलिदान देना होगा ताकि कानून वापस लिया जाए। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। हम शुक्रवार सुबह से मस्जिद के अंदर बैठे थे और हमारे लोग हिंसा में शामिल नहीं थे।” आजाद शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर जामा मस्जिद पहुंचे थे। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लोगों ने तिरंगा लेकर विरोध मार्च निकाला। भीम आर्मी ने जंतर-मंतर तक मार्च निकाला।

SHARE