Bhim Army not allowed to protest, Delhi Police flag march, keeping eye on drone: भीम आर्मी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से रख रही नजर

0
504

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहो हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, अहमदाबाद, मुंबई समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए है। लखनऊ में हिंसक प्रदर्शनों में आगजनी के बाद एक की मौत हुई है। दिल्ली में एहतियातन आज भी कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है। यही वजह है कि लखनऊ, बेंगलुरु, मंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में आज भी धारा 144 लागू है और कई जगह इंटरनेट सस्पेंड है। दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में और जामा मस्जिद के बाहर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। पुलिस प्लैग मार्च कर रही है और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पैनी नजर रख रही है।
– इन जगहों पर हैं इंटरनेट बैन
गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, मंगलुरु, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, आगरा। गुजरात के अहमदाबाद पुलिस ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा में अब तक 49 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें कांग्रेस कॉरपोरेटर शहजाद खान भी शामिल हैं।

SHARE