Durga Ashtami 2021 : भारती बाल संस्कार केन्द दुर्गा अष्टमी के अवसर पर वैदिक रीति से हवन

0
708

अशोक शर्मा, समालखा :

Durga Ashtami 2021 : सेवा भारती परिवार समालखा द्वारा सेवा भारती बाल संस्कार केन्द्र,मनाना रोड़ पर दुर्गा अष्टमी के अवसर पर वैदिक रीति से हवन करवाया गया और उन्हें हवन से होने वाले फायदे, गुणों से अवगत कराया गया। बालिकाओं को विधिपूर्वक भोजन करवा कर दक्षिणा आदि देकर विदा किया गया। इस अवसर पर उन्हें अपने त्योहारों के बारे में जानकारी दी गई और इनका महत्व भी बताया गया ताकि बच्चों को अपने त्योहारों के बारे में विधिवत ज्ञान हो सके। इस मोके पर विनीत बजाज ने बताया सेवा भारती परिवार द्वारा समय-समय पर समाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया जाता है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना श्रेष्ठ रहता है। इस पूजन में कन्याओं को भोजन कराया जाता है। भोजन कराने के बाद कन्याओं को दक्षिणा देनी चाहिए।इस प्रकार महामाया भगवती प्रसन्नता से हमारे मनोरथ पूर्ण करती हैं।

Also Read :Vidya Education Society : विद्या एजुकेशन सोसाइटी ने नगर निगम के सहयोग से वार्ड नंबर 31 में चलाया सफाई अभियान

Connect Us : FaceBook Twitter

SHARE