Bharatiya Janata Party Foundation Day, भाजपा विश्व का सबसे बड़ा, संस्कारित, अनुशासित राजनीतिक दल : डॉ अर्चना गुप्ता

0
343
Bharatiya Janata Party Foundation Day
Bharatiya Janata Party Foundation Day
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Bharatiya Janata Party Foundation Day: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया गया। पानीपत की समालखा विधानसभा के समालखा शहरी मंडल के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पानीपत की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता डॉ अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से शोभायात्रा निकालते हुए बाजारों से होते हुए किसान भवन अनाज मंडी में एकत्रित हुए। Bharatiya Janata Party Foundation Day

हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं

बाजार में दुकानदारों व सामाजिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। किसान भवन में कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुना। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आज भाजपा न केवल विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है अपितु हम एक संस्कारित एवं लोकतांत्रिक राजनीतिक दल के सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य राष्ट्र सेवा है। हम राजनीति नहीं राष्ट्र नीति के लिए कार्य करते हैं। Bharatiya Janata Party Foundation Day

 

Bharatiya Janata Party Foundation Day
Bharatiya Janata Party Foundation Day

समाज के सभी वर्गो का हो रहा है विकास

सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने जन सेवा के कार्य किए। भाजपा ने परिवारवाद, नक्सलवाल व क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म कर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बन सकता है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें अंतोदय की भावना से काम कर रहे हैं समाज के सभी वर्गो का विकास हो रहा है। Bharatiya Janata Party Foundation Day

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विनोद छोक्कर जगदीश रमन, राजकुमार कालीरामण, नरेश बेनीवाल अरविंद कौशिक, रेनू धीमान श्याम बरेजा, सुनील शर्मा, बॉबी जांगड़ा, अशोक कुच्छल, जयपाल कुहाड़, नरेंद्र कौशिक नरेश कौशिक, सुरेश झंडा, राजेश ठाकुर, राजू दहिया, सुभाष कुहाड़, उर्वशी गोयल, तरुण गोयल, नीरज गोयल, अनिल बेनीवाल, अनिल शर्मा, सतवीर छोक्कर पवन देशवाल, अनिल त्यागी, कुलभूषण अरोड़ा, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Bharatiya Janata Party Foundation Day
SHARE