Bharatiya Janata Party : दीवार पर कमल का फूल बनाकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

0
85
हर कार्यकर्ता दीवार लेखन अभियान में जुटें
हर कार्यकर्ता दीवार लेखन अभियान में जुटें
  • विकसित भारत और खुशहाल हरियाणा के लिए तीसरी बार भी मोदी-मनोहर सरकार: नायब सैनी
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कैथल में दीवार पर बनाया कमल का फूल और लिखा स्लोगन
  • हर कार्यकर्ता दीवार लेखन अभियान में जुटें: नायब सैनी

Aaj Samaj (आज समाज), Bharatiya Janata Party, मनोज वर्मा, कैथल:
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कैथल के सेक्टर-19 में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत करते हुए “एक बार फिर से मोदी सरकार” के नारे को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि विकसित भारत के लिए बार-बार मोदी ही प्रधानमंत्री बनें, इसलिए जनता के आशीर्वाद से 2024 की जीत एतिहासिक होगी। नायब ने कहा कि विकसित भारत और खुशहाल हरियाणा के लिए तीसरी बार भी मोदी-मनोहर सरकार बनना निश्चित है।

सैनी ने कहा कि देश में स्थिरता और स्थिर तथा मजबूत सरकार के लिए फिर से मोदी सरकार बनाएं और देश को आगे बढ़ाएं। श्री सैनी ने कहा सभी कार्यकर्ता इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में अभी से जुट जाएं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ मंत्री कमलेश ढांडा , विधायक लीला राम, जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर, सुरेश गर्ग ने भी दीवार लेखन का कार्य किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सोमवार से दिल्ली में दीवार लेखन अभियान की शुरूआत की। यह अभियान देशभर के सभी बूथों पर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता ‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ स्लोगन के साथ कमल का फूल बनाकर दीवार लेखन करेंगे। श्री सैनी ने कहा कि दीवार लेखन के जरिए भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता तक मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

दीवार पर कमल का फूल उकेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के लिए हरियाणा प्रदेश में दीवार लेखन का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ता दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में लगभग दस सालों में देश और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदली है। मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों से प्रदेश में गरीबों का जीवन सरल हुआ है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर भाजपा की सरकार एक बार फिर केंद्र और राजय में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम से प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 16 Jan 2024 : आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है,पढ़ें राशिफल

यह भी पढ़ें  : Ramotsav in Ayodhya: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आरपीएस में 22 जनवरी को जलाएं जाएंगे 2 लाख 51 हजार दीपक

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE