Bharat Raksha Manch Haryana की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

0
160
भारत रक्षा मंच हरियाणा
भारत रक्षा मंच हरियाणा

Aaj Samaj (आज समाज), Bharat Raksha Manch Haryana, रोहतक, 21 अगस्त।
भारत रक्षा मंच हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वैश्य बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झज्जर रोड रोहतक में संपन्न हुई। इस बैठक के संयोजक भारत रक्षा मंच के उपाध्यक्ष सत्यवान बिरला रहे और बैठक के मुख्य वक्ता भारत रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट रोहतास जांगड़ा रहे और मंच का संचालन कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार महावर ने किया। बैठक के दौरान कई प्रस्ताव पास किए गए जिसमें हरियाणा प्रदेश के अंदर रोहिंगया और अन्य अवैध मुस्लिम घुसपैठियों को पहचान करने एवं हरियाणा से निकालने के लिए हरियाणा सरकार से आग्रह किया गया।

धर्मांतरण पर कानून सख्त बनाया जाए

देशद्रोही मुस्लिम कट्टर पंथी द्वारा लव जिहाद के विषय में लोगों को विशेष रूप से महिलाओं को आगाह किया गया। हरियाणा सरकार से यह भी आग्रह किया गया कि सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि देश में मुस्लिमों द्वारा लव जिहाद ना हो सके और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाया जाए और हिंदू समाज के जो लोग धर्मातरण करके मुस्लिम या ईसाई बनते है उनकी वह सभी सुविधाएं रोक दी जाए जो उन्हें हिंदू सनातन धर्म के दौरान मिल रही है।

भारत रक्षा मंच के उपाध्यक्ष सत्यवान बिरला ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें शिव चरण एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का भारत रक्षा मंच हरियाणा का उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता यादव को महिला प्रकोष्ठ जिला गुरूग्राम का अध्यक्ष बनाया गया, प्रवीण मायना को युवा प्रकोष्ठ जिला रोहतक का अध्यक्ष बनाया गया।

ये रहे मौजूद

बैठक में सतवीर सिंह एडवोकेट महामंत्री भारत रक्षा मंच हरियाणा, सुभाष गर्ग संगठन मंत्री भारत रक्षा मंच हरियाणा, चतर सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष भारत रक्षा मंच हरियाणा, प्रेम सिंह सहरावत एडवोकेट अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हरियाणा, सूरज प्रकाश भारद्वाज अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ भारत रक्षा मंच हरियाणा, आकाश त्यागी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भारत रक्षा मंच हरियाणा, कुमारी कादंबिनी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भारत रक्षा मंच हरियाणा, चरण सिंह यादव कार्यकारिणी सदस्य भारत रक्षा मंच हरियाणा, सत्यनारायण गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य भारत रक्षा मंच हरियाणा, अशोक गुप्ता जिला अध्यक्ष भारत रक्षा मंच जिला सोनीपत, बलराज वशिष्ठ उपाध्यक्ष भारत रक्षा मंच जिला सोनीपत, सुश्री कविता बोरा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला रोहतक, श्रीमती सुनीता यादव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहिल्याबाई नगर गुरूग्राम आदि उपस्थित रहे। रोहतक के गणमान्य व्यक्तियों में सेवानिवृत दिनेश गोयल और डॉ सतपाल शास्त्री शिक्षा विभाग हरियाणा उपस्थित रहे।

वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट रोहतास जांगड़ा ने प्रशंसा की एवं पूरी टीम को ओर अधिक रूचि लेकर कार्य करने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में भारत रक्षा मंच के उपाध्यक्ष सत्यवान बिरला ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य और पदाधिकारी के अलावा आमंत्रित सदस्य और रोहतक के सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Parliament Sanjay Bhatia : युवा स्वावलंबन का रास्ता अपनायें

यह भी पढ़ें : Health Department Mahendragarh : युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 1 से 25 सितंबर तक होगा साइक्लोथोन का आयोजन

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE