भिवानी : भारत माता अभिनंदन संगठन करेगा 11 सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित

0
263

पंकज सोनी, भिवानी :
भारत माता अभिनंदन दिवस पर 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन संगठन भिवानी 11 सामाजिक संस्थाओं एवं समाज सेवकों को भारत माता
अभिनंदन सम्मान 2021 से सम्मानित करेगा। जिसके लिए उनके सामाजिक कार्यों का विवरण लिया गया है। इसी उपलक्ष्य में 1 से 5 सितंबर तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लड़कियों व महिलाओं को भारत माता के रूप में तथा लड़कों व पुरूषों को स्वामी विवेकानंद के रूप में अपनी फोटो भेजनी होगी। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए कुल 4 वर्ग बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए संगठन के नगर प्रधान व समाजसेवी अंशुल लोहिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 11 सितंबर शनिवार के गोविंद राम टिबड़ेवाला सभागार दिनोद गेट भिवानी में किया जाएगा। संगठन की महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडी मित्तल, महासचिव मंजू मित्तल, मीरा गर्ग, समीर, सावित्री यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SHARE