Bharat Jan Samvad Sankalp Yatra : विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा का हुआ आगाज

0
76
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव मंढाणा से किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया : ओमप्रकाश यादव
  • केंद्रीय संयुक्त सचिव हनीफ कुरैशी तथा उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) रहीं मौजूद
  • नागरिकों को दिलाई विकसित भारत की शपथ

Aaj Samaj (आज समाज), Bharat Jan Samvad Sankalp Yatra, नीरज कौशिक, नारनौल :
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आज गांव मंढाणा से विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को बड़ी एलईडी के जरिए दिखाया गया। वहीं इसी कार्यक्रम के तहत जिला के गांव स्याना व नौताना में अटेली के विधायक सीताराम यादव तथा गांव बुडीन में जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

नागरिकों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तथा प्रदेश में मुख्यममंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही सरकार लगातार व्यवस्था परिवर्तन में लगी हुई है। पिछले 9 वर्ष में हुए इस बदलाव को विकास की यात्रा के तौर पर दिखाया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा में 15 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। वहीं 21 प्रकार की सब्जियों को भावांतर भरपाई योजना के तहत लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से आम नागरिकों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब लोगों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। प्रोएक्टिव मोड पर लोगों की पेंशन बन रही है। इसी प्रकार परिवार पहचान पत्र के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी नागरिकों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकृत किया। वहीं स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया। सूचना ,जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की भजन मंडली ने रागिनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं का बखान किया।

इसके बाद गांव सेका में आयोजित यात्रा में बीजेपी जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

इस अवसर पर केंद्रीय संयुक्त सचिव हनीफ कुरैशी, उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस), अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस), एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

स्टॉल लगाकर किया योजनाओं के लिए पंजीकृत

नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आज विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपने विभागों की योजनाओं की न केवल जानकारी दी बल्कि पात्र नागरिकों को योजनाओं के लिए पंजीकृत भी किया।

इस दौरान परिवार पहचान पत्र, प्रोएक्टिव पेंशन, आधार कार्ड, चिरायु हरियाणा कार्ड, राशन कार्ड नागरिकों को मौके पर ही बना कर दिए गए। वहीं स्वास्थ्य व आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जांच व दवाइयां वितरित की गई। रेडक्रॉस की ओर से दिव्यांग जनों का पंजीकरण किया गया।

इसके अलावा कृषि विभाग, बागवानी विभाग, महिला एवं बाल विकास व पशुपालन आदि अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तीन लाभार्थियों को दिए कनेक्शन

नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मंढाणा गांव की लक्ष्मी देवी, कृपा देवी तथा ममता शर्मा को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए।

यह योजना भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाते हैं।

गांव की चार होनहार बेटियों को किया सम्मानित

नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने गांव की चार होनहार बेटियों को सम्मानित किया। उन्होंने अंतिमा, सारिका, भूमिका तथा रूबी को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

विकासात्मक गतिविधियों को लेकर दिखाई संक्षिप्त फिल्म

नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आज हरियाणा के विकास की कहानी को एक संक्षिप्त फिल्म के जरिए दिखाया गया। हरियाणा राज्य ने पिछले कुछ वर्षों में कृषि से लेकर उद्योग तक जो विकास की यात्रा तय की है उसे दर्शाया गया। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और उसे योजनाओं से किस प्रकार लाभार्थियों के जीवन में परिवर्तन हुआ है, उसे बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 01 Dec 2023 : इन राशि वालों को सन्तान की ओर से मिल सकते है सुखद समाचार, पढ़ें अपना राशिफल

यह भी पढ़ें  : MP Kartikeya Sharma Jansamvad Program : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रहे : कार्तिकेय शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE