रोजाना 10 से 15 मिनट तक उल्टा चलने से मिलता है फायदा Benefits Of Reverse Walking

0
408
Benefits Of Reverse Walking
Benefits Of Reverse Walking

Benefits Of Reverse Walking

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Benefits Of Reverse Walking : रोजाना 10 से 15 मिनट तक उल्टा चलने (Reverse Walking) करने से आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत को मिलता है, आप भी इसका अभ्यास कर सकते हैं। शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Read Also : नॉन स्टिक पैन में कभी मत बनाये ये चीजें Never Make Food In Non Stick Pan

Revers walking

योग और एक्सरसाइज के अलावा रोजाना पैदल चलना या टहलना बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 30 से 40 मिनट की वाक आपके शरीर को तमाम समस्याओं से मुक्त रख सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि उल्टा टहलने से भी सेहत को अनेकों फायदे मिलते हैं। सीधे टहलने से कहीं ज्यादा फायदेमंद उल्टा टहलना होता है। रोजाना रिवर्स वाक करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके अलावा उल्टा टहलना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइये जानते हैं उल्टा टहलने के फायदे और इसके सही तरीके के बारे में।

कार्डियो वर्कआउट है उल्टा टहलना…

पीछे की तरफ चलना एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है जो न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि इसके नियमित अभ्यास से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। हालांकि उल्टा चलना या उल्टा टहलना आसान नहीं होता है और अकेले इसकी प्रैक्टिस करने में कई रिस्क भी होते हैं। इसलिए हमेशा इसका अभ्यास किसी व्यक्ति की देखरेख में करना चाहिए। रोजाना 20 से 30 मिनट तक उल्टा चलने की प्रैक्टिस आपकी सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है।

शरीर के संतुलन को बनाये रखने में उपयोगी

उल्टा टहलने से शरीर का संतुलन ठीक रहता है। यह माना जाता है कि अगर आप सीधा चलने की बजाय कुछ देर रोजाना उल्टा चलते हैं तो इससे आपके दिमाग पर अधिक जोर पड़ता है। ऐसा करने से दिमाग ज्यादा काम करता है जो कि शरीर के समन्वय और संतुलन को बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।

कमजोर घुटनों के लिए बहुत कारगर Reverse Walking

रोजाना 20 से 30 मिनट तक उल्टा टहलने से आपके घुटनों को बहुत फायदा मिलता है। ऐसा करने से आपके घुटनों में दर्द की समस्या भी दूर होती है। घुटनों का तनाव दूर करने और दर्द या सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कुछ देर उल्टा चलना बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों के पैर में कोई चोट लगी हो या गठिया की समस्या से पीड़ित हैं उनके लिए रोजाना उल्टा चलना फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से आपके घुटनों पर दबाव भी कम पड़ता है और इन समस्याओं से छुटकारा पाने में आसानी होती है।

पीठ दर्द की समस्या में काफी उपयोगी

back pain

रोजाना कुछ देर तक उल्टा चलने से आपके शरीर में पिछले हिस्से की मांसपेशियों को फायदा मिलता है। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको कमर दर्द की समस्या, लोवर बेक पेन और रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या में फायदा मिलता है। पुराने समय से बना पीठ में दर्द उल्टा चलने से दूर होता है। अगर आप रोजाना 10 से 15 मिनट के लिए उल्टा चलने की प्रैक्टिस करते हैं तो इससे फायदा मिलेगा।

पैरों को मिलती है ज्यादा मजबूती

उल्टा चलने से आपके पैर पीछे की तरफ मुड़ते हैं जिससे पैरों पर अधिक जोर नहीं पड़ता है। दूसरी दिशा में उल्टा पैर चलने से मांसपेशियों को फायदा मिलता है और पैर मजबूत होते हैं। पीछे की तरफ की मांसपेशियों का व्यायाम उल्टा चलने से होता है।

मेन्टल हेल्थ को मिलता है फायदा

रोजाना 20 से 30 मिनट तक उल्टा चलने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। ऐसा करने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है और दिमाग को ज्यादा काम करना पड़ता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्या में रोजाना उल्टा चलने की प्रैक्टिस करना फायदेमंद होता है।

Benefits Of Reverse Walking

Read Also : अपने दस साल के बच्चों को यह बातें जरूर दिखाएं Teach Your 10 Year Old’s

Read Also : जानिए, लंच करने के बाद क्यों आती है नींद? You Feel Sleepy After Lunch

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE